केदारनाथ धाम के लिए बने सुरक्षित रास्ते

प्रदेश सरकार ने वर्ष 2013 में आई आपदा के बाद केदारनाथ में थ्री टियर सिस्टम के अंतर्गत सुरक्षा योजना पूरी कर ली है। इसमे 28.25 करोड़ रुपये का खर्च आया है और यह काम नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के माध्यम से किया गया है।
सदन में यह जानकारी देते हुए सरकार ने बताया कि केदारनाथ धाम की सुरक्षा करने को थ्री टियर सिस्टम बनाया गया है। पहले टियर में डिजाइन इस प्रकार बनाया गया कि किसी भी प्रकार की विनाशकारी बाढ़ के आने पर भी मंदाकिनी और सरस्वती नदियां अपने ही रास्ते पर चलें।
यह दीवार चार मीटर तक गहरे पानी को केदारपुरी से दूर मंदाकिनी और सरस्वती नदी को मिलाएगी। सहायक नदी और नालों का पानी एकत्र करने के लिए भी प्रथम व द्वितीय टियर के बीच तीन मीटर चौड़ी नहर बनाई गई है ताकि यह पानी सरस्वती नदी में मिल सके। यह कार्य अब पूरा हो चुका है।
59 total views, 1 views today