उत्तराखण्ड
कुमाऊं मंडल में आई आपदा के दृष्टिगत दून विश्वविद्यालय के अध्यापकों एवं कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु कुल 01 लाख 52 हजार 601 रुपए की धनराशि दी

कुमाऊं मंडल में आई आपदा के दृष्टिगत दून विश्वविद्यालय के अध्यापकों एवं कर्मचारियों ने अपने एक दिन के वेतन से मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु कुल 01 लाख 52 हजार 601 रुपए की धनराशि दी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को यह चेक दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने सौंपा। मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु प्रदान की गई इस सहायता राशि के लिए मुख्यमंत्री ने दून विश्वविद्यालय के अध्यापकों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
480 total views, 1 views today