Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

कुत्ता समझ टार्च चमकाई को दिखा गुलदार, लाठी बनी सहारा

कोटद्वार : ग्राम कुंभीचौड़ में गुलदार की दस्तक से ग्रामीण सहमे हुए हैं। ग्रामीण खेतों में जाने से पहले अपने साथ लाठी और डंडे लेकर जा रहे हैं। वहीं, पूर्व भी गुलदार ने गांव की एक गोशाला में घुसकर पशुओं पर हमला करने का प्रयास किया था, लेकिन जाग होने पर वह भाग गया था।

वन क्षेत्र से सटे ग्राम कुंभीचौड़ में आए दिन गुलदार गांव के आस-पास खेतों में दिखाई दे रहा है। इससे ग्रामीण खेतों पर भी जाने से कतरा रहे हैं। गुलदार की दस्तक से किसानों को गेहूं की फसल की सिंचाई करने में भी परेशानी आ रही है।

ग्राम प्रधान मनोज पांडेय ने बताया कि गांव के आसपास या खेतों में गुलदार के हमला करने का खतरा बना हुआ है। बताया कि गत रात गांव के पास एक व्यक्ति ने अंधेरे में गुलदार को कुत्ता समझकर उसे भगाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं भागा।

इस पर उसने टॉर्च जलाकर देखी तो वह गुलदार था। तब ग्रामीण ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर अन्य ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए। इस पर गुलदार जंगल की ओर भाग गया। बताया कि एक सप्ताह पूर्व भी गुलदार ने एक गोशाला में घुसने का प्रयास किया था। उन्होंने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की।

 73 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!