Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

उत्तर प्रदेश के सपा विधायक को हाईकोर्ट से जमानत मिली

नैनीताल : हाईकोर्ट ने पांच साल पहले बिजनौर जिला पंचायत के तत्कालीन कुछ सदस्यों का अपहरण करने के मामले में बंद उप्र में बिजनौर जिले की नगीना सीट से सपा विधायक मनोज पारस की जमानत मंजूर कर ली। इन दिनों वह उत्तराखंड के पौड़ी जिले की जेल में बंद है।

मामला जनवरी, 2013 में उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव से जुड़ा है। तब जिला पंचायत के कुछ सदस्यों ने चुनाव में भागीदारी न करने के चलते उत्तराखंड का रुख कर लिया था। वे यहां जनपद पौड़ी के लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र स्थित एक रिसॉर्ट में ठहरे थे।

आरोप है कि 17 जनवरी, 2013 की मध्यरात्रि उत्तर प्रदेश की तत्कालीन सपा सरकार के एक कैबिनेट मंत्री और विधायक करीब सौ से अधिक लोगों के साथ लालबत्ती लगी गाडिय़ों में रिसॉर्ट में आ धमके। यहां ठहरे जिला पंचायत सदस्यों को आंतकित कर वे उन्हें हथियारों के बल पर अगवा करके साथ ले गए।

अगले दिन यानि 18 जनवरी को बिजनौर निवासी रोहित कुमार ने इस संबंध में लक्ष्मणझूला थाने में तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने तत्कालीन सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री मूलचंद समेत दस को नामजद किया था। सपा विधायक मनोज पारस भी इसमें शामिल थे।

उन्होंने पिछले साल 14 नवंबर को उत्तराखंड के पौड़ी की एक अदालत में आत्मसमर्पण किया था। अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया था। तब से वह जेल में हैं।

नैनीताल हाईकोर्ट में न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ में सपा विधायक मनोज की जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई। अभियोजन व बचाव पक्ष की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने जमानत मंजूर कर ली।

 59 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!