Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
ताज़ा खबरेंदेश

कश्मीर में आतंकवादियों ने एक बार फिर बाहरी नागरिक को निशाना बनाने का किया प्रयास

आकाश ज्ञान वाटिका, 02 सितम्बर 2022, शुक्रवार, श्रीनगर। कश्मीर में आतंकवादियों ने एक बार फिर बाहरी प्रदेश के नागरिक को निशाना बनाने का प्रयास किया है। आज शुक्रवार सुबह दक्षिण कश्मीर के जिला पुलवामा के उगरगुंड इलाके में सुरक्षाबलों ने टारगेट किलिंग का प्रयास करते हुए पश्चिम बंगाल के एक नागरिक पर गोलीबारी की। आतंकी हमले में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पुलवामा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि उगरगुंड इलाके में काफी समय से रह रहे पश्चिम बंगाल के निवासी मुनीब उल रहमान पुत्र अब्दुल काबे जब काम के लिए घर से निकला तो अचानक से आतंकवादियों ने उस पर हमला कर दिया। कुछ संदिग्ध बंदूकधारी उसके सामने आए और उस पर गोलीबारी करते हुए वहां से फरार हो गए। इससे पहले कि आसपास रहने वाले लोग कुछ कर पाते आतंकवादी वहां से निकल भागे।

घायल मुनीब वहीं सड़क पर गिर गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। इस बीच पुलिस व सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी। घायल मुनीब का इलाज अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।

आपको जानकारी हो कि कश्मीर में आतंकवादी अब तक 26 लोगों की टारगेट किलिंग कर चुके हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादी कश्मीर में दहशत पैदा करने के लिए बाहरी प्रदेशों के नागरिक को निशाना बना रहे हैं। कश्मीर को आतंकवाद मुक्त बनाने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस व अन्य सुरक्षाबल पूरा प्रयास कर रहे हैं। एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने गत वीरवार को पत्रकारों को इस बात की जानकारी दी थी कि इन आठ महीनों में 140 आतंकवादियों को कश्मीर में विभिन्न मुठभेड़ों में मार गिराया गया। इनमें 36 आतंकवादी विदेशी थी।

पुलिस का कहना है कि पश्चिम बंगाल के नागरिक मुनीब पर हमला करने वाले आतंकवादियों को जल्द ढूंढ निकाला जाएगा। जिस जगह हमला किया गया है, उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। हमलावरों की पहचान होते ही उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। आपको यह जानकारी भी हो कि कश्मीर में बाहरी प्रदेशों के रह रहे नागरिकों को सुरक्षा मुहैया कराने के केंद्र सरकार ने निर्देश भी जारी किए हैं। घाटी में जिन इलाकों में ये बाहरी मजदूर रह रहे हैं, उनकी बस्तियों में सीआरपीएफ को तैनात किया जा रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!