Breaking News :
>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने आज आपदा परिचालन केन्द्र का किया स्थलीय निरीक्षण, सम्बन्धित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 अप्रैल 2021, शुक्रवार, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने आज आपदा परिचालन केन्द्र का स्थलीय निरीक्षण किया। कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण हेतु उन्होंने होम आइशोलेशन में रह रहे कोविड-19 संक्रमित व्यक्तियों के लिए कन्ट्रोल रूम में हेल्पलाईन नम्बर अगले 48 घण्टे के अन्दर जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने ऐसे परिवारों या बुजुर्ग दम्पति जिनके यहाँ परिवार के सभी सदस्य कोविड संक्रमित हो तथा जिन संक्रमित व्यक्तियों के सैम्पलिंग के समय मोबाईल नम्बर अथवा पता त्रुटिवश सही नहीं अंकित हुआ है और ऐसे व्यक्तियों को दवाई किट नहीं मिल पा रही है, की सहायता के लिए पृथक से सहायता नम्बर जारी करने के निर्देश अपर जिलाधिकारी (वि/रा) एवं जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी को दिए, ताकि ऐसे व्यक्ति कन्ट्रोल रूम में काल कर अपनी किट प्राप्त कर सकें तथा अन्य सहायता के लिए सूचित कर सकें। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन दो बार पहले 1:00 बजे तक प्राप्त हुई काॅल के व्यक्तियों को किट/सहायता भिजवाई जाए तथा 1:00 बजे से 4:00 बजे तक प्राप्त होने वाली काॅल के व्यक्तियों को सायं तक दवाईयाँ व सहायता भिजवाई जायें। उन्होंने निर्देशित किया कि काॅल सेन्टर में बीएसएनएल के माध्यम से पीआरआई की 2-3 अतिरिक्त लाईनें लगवाई जायें तथा होम्योपैथिक चिकित्सकों को तैनात किया जाए, जिससे होम आइशोलेशन में रह रहे व्यक्ति अपनी स्वास्थ्य सम्बन्धी स्थिति बता सके और प्रभावी माॅनिटिरिंग की जा सके। उन्होंने आपदा कन्ट्रोल रूम 24×7 घण्टे संचालित करने हेतु कार्मिक शिफ्टवार तैनात रखे जाने के निर्देश जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी को दिए। साथ ही कहा कि कन्ट्रोल रूम में जिला स्तरीय अधिकारियों की तैनाती कर सुपरवाईजरी करते हुए लोगों की समस्या का समाधान किया जाए।

कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं प्रभावी रोकथाम हेतु जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि होम आइशोलेशन में रह रहे व्यक्तियों की स्वास्थ्य की माॅनिटिरिंग काॅल कर फोलोअप करने का कार्य शिक्षक घर से ही सम्पादित करेंगे तथा यदि किसी फोलोअप के दौरान किसी व्यक्ति को स्वास्थ्य खराब होने सम्बन्धी समस्या पर सम्बन्धित का नम्बर चिकित्सकों को देगें, चिकित्सक उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त करेंगें तथा स्वास्थ्य की स्थिति के अनुसार मार्गदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति का ऑक्सीजन लेवल 94-90 आ रहा है को तत्काल ऑक्सीजन बैड उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि चिकित्सक स्मार्ट सिटी के कन्ट्रोल रूम पर चिकित्सकीय सलाह हेतु प्राप्त होने वाली काॅल पर परामर्श देंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि शहरी क्षेत्र में होम आइशोलेशन किट का वितरण एसडीआरएफ के द्वारा ही संचालित किया जाएगा। उन्होंने कहा जिन लोगों द्वारा पूर्व में दवाई ले रखी है तथा किट के लिए मना कर रहे हैं ऐसे व्यक्तियों का नम्बर भी प्राप्त कर लें ताकि असमंजस की स्थिति न रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा होम आइसोलेशन किट माँगी गई है तथा उस घर में अन्य व्यक्ति भी संक्रमित हैं को भी किट उपलब्ध करा दी जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए की जनपद में ऑक्सीजन की प्रतिदिन की खपत आपूर्ति का विवरण भी पोर्टल पर अपडेट करें ताकि खपत के अनुसार आक्सीजन समय से उपलब्ध रहे। उन्होंने कहा कि जनपद अवस्थित मेडिकल स्टोर पर ड्रग इंस्पैक्टर के साथ चैकिंग करते हुए दवाईयों की माँग एवं स्टाॅक का विवरण भी प्राप्त कर लिया जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित कर लिया जाए की निर्धारित मूल्य से अधिक पर दवाईयाँ बिक्री न हो रहीं हो, यदि कोई ऐसा करता हुआ पाया जाता है तो सम्बन्धित के विरूद्ध प्राविधानों के अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को प्रेमननगर चिकित्सालय में आरटीपीसीआर सैम्पल की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए

जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण से बचाने हेतु विभिन्न जागरूकता प्रचार माध्यमों का उपयोग किये जाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पर्यटकों को मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, सेनिटाइजर एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करने वाले होर्डिंग, पोस्टर, बैनर सार्वजनिक स्थानों, बाजारों में प्रदर्शित चस्पा किये जाएं। उन्होंने जनमानस से अपील की है कि कोविड-19 वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु जारी गाईडलाइन्स का पालन करें। उन्होंने जनमानस से जागरूक रहते हुए, कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु शासन-प्रशासन द्वारा बताये जा रहे उपायों को अपनाते हुए वायरस के साथ इस लड़ाई में अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर स्वयं तथा आसपड़ोस में भी लोगों को सजग करें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!