Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

दस साल बाद क्या रितु भेद पायेंगी कोटद्वार का सियासी चक्रव्यूह…?, वर्ष 2012 में इसी सीट से चुनाव हार गए थे पूर्व CM भुवनचन्द खंडूरी

दस साल पहले पिता को शिकस्त देने वाले सुरेंद्र सिंह नेगी से ही होगा मुकाबला

जटिल समीकरणों वाली कोटद्वार सीट देती आई है चौंकाने वाले नतीजे

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 जनवरी 2022, गुरुवार, देहरादून। कहते हैं इतिहास अपने आप को दोहराता है। तारीख और साल भले ही बदल गए हों, पर सामने वही सुरेन्द्र सिंह नेगी है जिन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चन्द्र खंडूरी को 2012 विधानसभा चुनाव में शिकस्त दी थी। भुवन चंद खंडूरी तो सुरेंद्र सिंह नेगी का बनाया चक्रव्यूह नहीं भेद पाए थे पर रितु खंडूरी के पास मौका है इस बार इस चक्रव्यूह को भेदने कर अपने पिता की हार का बदला लेने का।

भाजपा ने रितु भूषण खंडूरी को उस दंगल से चुनाव मैदान में उतारा है जिसे साल 2012 में उनके पिता और भाजपा के दिग्गज नेताओं में से एक पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूरी भी नहीं फतह कर पाए थे। वह भी उस समय जब देश में अन्ना आंदोलन चल रहा था और उत्तराखंड में “खंडूरी है जरूरी” का नारा बुलंद हो रखा था।
कांग्रेस के कद्दावर नेता सुरेंद्र सिंह नेगी ने उस समय एक ऐसा चक्रव्यूह तैयार किया जिसे तत्कालीन मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूरी भी नहीं भेद पाए।

उत्तराखंड बनने के बाद कोटद्वार अलग सीट बनी तो तब से यह चौंकाने वाले नतीजे ही देती आई है। 2002 में राज्य विधानसभा के पहले चुनाव में यह सीट भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी का नामांकन निरस्त होने के चलते चर्चा में रही थी।हालांकि, भाजपा ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर उतरे पूर्व ब्लाक प्रमुख भुवनेश खरक्वाल के सिर पर हाथ रखा और पूरी ताकत झोंकी, मगर मतदाताओं ने जीत का सेहरा पहनाया कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह नेगी को। 2007 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी तत्कालीन मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी से मुकाबले के लिए भाजपा ने एकदम नए चेहरे दुगड्डा के तत्कालीन ब्लाक प्रमुख शैलेंद्र सिंह रावत पर दांव खेला। इस चुनाव में नेगी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त थे, मगर परिणाम चौंकाने वाला था। कड़े मुकाबले में शैलेंद्र ने 900 मतों से जीत हासिल की और वे पहली मर्तबा विस में पहुँचे।

सबसे चौंकाने वाला परिणाम 2012 का रहा। ‘खण्डूरी है जरूरी’ के नारे साथ मैदान में उतरी भाजपा ने तत्कालीन मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी को यहाँ से प्रत्याशी बनाया। हालांकि, तब भाजपा को भितरघात समेत अन्य कारणों से भी जूझना पड़ा, लेकिन माना जा रहा था कि सिटिंग सीएम जीत हासिल कर लेंगे।नतीजा, आया तो न सिर्फ खंडूड़ी बल्कि पार्टीजन भी भौचक रह गए। खंडूड़ी को न सिर्फ हार झेलनी पड़ी, बल्कि इसी एक सीट को गंवाने से भाजपा सत्ता के करीब पहुंचकर भी विपक्ष में बैठने को मजबूर रही।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!