Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डदेशबाल-जगतशैक्षिक गतिविधियाँ

राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों का अतुलनीय योगदान

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून। ५ सितम्बर। राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों का योगदान अतुलनीय होता है। माता – पिता के बाद, अध्यापक ही एक बच्चे को समाज के अनुरूप इस तरह से तैयार करता है कि वह अपने जीवन में परिवार, समाज व राष्ट्र के लिए एक आदर्श व्यक्ति बनकर एक समृद्ध व विकसित राष्ट्र के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभा सके। शिक्षक दिवस, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर, उनके सम्मान में मनाया जाता है। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के पहले उप-राष्ट्रपति, दूसरे राष्ट्रपति, महान दार्शनिक, बेहतरीन शिक्षक, स्कॉलर और राजनेता थे। राधाकृष्णन एक श्रेष्ठ शिक्षाविद थे और राष्ट्रनिर्माण के लिए युवाओं को तैयार करने के लिए समर्पित थे। शिक्षक दिवस के माध्यम से हर कोई अपने जीवन में गुरुओं के योगदान को यादकर, उन्हें सम्मान देता है। हमें अपने माता-पिता व गुरुजनों को हमेशा सम्मान देना चाहिए। शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के आदर्शों के अनुरूप अपने – अपने दायित्व निभाते हुए कार्य करने चाहिए।
गुरुजनों के सम्मान में, आज “आकाश एजुकेशन पॉइन्ट” के बच्चों द्वारा अपने गुरुओं के प्रति सम्मान प्रकट करने हेतु, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद कर “शिक्षक दिवस” (Teachers Day) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा अपने शिक्षकों को उपहार दिए गए तथा कई पूर्व छात्रों ने भी आकाश एजुकेशन पॉइन्ट में आकर अपने शिक्षकों के प्रति आभार एवं सम्मान प्रकट किया। इस अवसर पर आकाश शिक्षा एवं सांस्कृतिक विकास समिति की अध्यक्षा श्रीमती निर्मला जोशी एवं सचिव घनश्याम चंद्र जोशी ने “आकाश एजुकेशन पॉइन्ट” की शिक्षिकाओं को सम्मानित किया तथा छात्रों व शिक्षिकाओं को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बताये आदर्शों को अपनाते हुए अपने – अपने कर्तव्य मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहने की प्रेरणा दी।
आकाश ज्ञान वाटिका टीम की ओर से शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनायें एवं बहुत बहुत बधाई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!