Breaking News :
>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आम आदमी पार्टी पर साधा निशाना

[highlight]”मुफ्त बिजली देने के नाम पर दिल्ली सरकार जनता से धोखा कर बिल वसूल रही” : पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत[/highlight]

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 अगस्त 2021, गुरुवार, देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि मुफ्त बिजली देने के नाम पर दिल्ली सरकार जनता से धोखा कर बिल वसूल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में बिजली बहुत महंगी है। इसके विपरीत उत्तराखंड में सभी श्रेणियों में बिजली की दरें काफी कम हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता की प्रवृत्ति मुफ्त खाने की नहीं है। यहां के लोग परिश्रमी व मेहनती हैं और वे अपनी मेहनत के बूते ही खाना पसंद करते हैं।

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुफ्त बिजली का मुद्दा राज्य में भी गूंज रहा है। आम आदमी पार्टी ने इसे हवा देते हुए सत्ता में आने पर बिजली मुफ्त देने का वायदा किया है तो कांग्रेस भी ऐसा ही राग अलापने में पीछे नहीं है। इस सबके बीच पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आम आदमी पार्टी को कठघरे में खड़ा किया।

त्रिवेंद्र ने कहा कि दिल्ली को जीएसटी से भारी-भरकम राजस्व मिलता है। इसके साथ ही अधिसंख्य विभागों का भार केंद्र सरकार वहन करती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सौ यूनिट बिजली फ्री की गई है, मगर वहां बिल 101-102 यूनिट के दिए जाते हैं। यह दिल्ली की जनता के साथ सरासर धोखा है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने फिर दोहराया कि कोरोना वैक्सीन की डबल डोज ले चुके व्यक्तियों के लिए चारधाम यात्रा खोली जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस बारे में अदालत से भी आग्रह किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन जिलों में हफ्ते-10 दिन से कोरोना का कोई मामला नहीं आ रहा है और वे कोराना मुक्त हो गए हैं तो वहां के निवासियों को भी यात्रा की अनुमति दी जानी चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!