Breaking News :
>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
मनोरंजन

250 करोड़ के पड़ाव का पार कर चुकी ‘तानाजी’ अब ‘कबीर सिंह’ का रिकॉर्ड तोड़ेगी

‘तानाजी- द अनसंग वॉरियर’ चौथे हफ़्ते में चल रही है और फ़िल्म फ़िलहाल रुकने के मूड में नहीं दिख रही। इस बीच कई नई फ़िल्में रिलीज़ हुई हैं, मगर तानाजी की सेहत पर ज़्यादा असर नहीं पड़ा। 250 करोड़ के पड़ाव का पार कर चुकी फ़िल्म अब अगली मंज़िल की तरफ़ बढ़ रही है।

ट्रेड जानकारों के अनुसार, फ़िल्म ने चौथे सोमवार (3 फरवरी) को 2-3 करोड़ का कलेक्शन किया है। तानाजी अजय देवगन के करियर की सबसे सफल फ़िल्म बन चुकी है। वहीं, हिंदी सिनेमा की 12वीं सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फ़िल्म है। तानाजी की इस स्थिति में अभी सुधार आ सकता है। 200 करोड़ क्लब में तानाजी के निशाने पर अब 2019 की फ़िल्म कबीर सिंह है, जिसने 278 करोड़ का कलेक्शन किया था। कबीर पिछले साल की दूसरी सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फ़िल्म है। इस एग्रेसिव लव स्टोरी में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी ने लीड रोल्स निभाये थे। अब देखते हैं कि कबीर सिंह को पीछे छोड़ने में तानाजी को कितना वक़्त लगेगा।

चौथे वीकेंड में कलेक्शन

तानाजी ने चौथे वीकेंड में शुक्रवार को 2.77 करोड़ का कलेक्शन किया था। शनिवार और रविवार को कलेक्शंस में जंप आया। शनिवार को फ़िल्म ने 4.48 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि रविवार को 6.28 करोड़ कमाये।तानाजी का 14 दिनों का कलेक्शन 251.40 करोड़ हो चुका है। महाराष्ट्र में फ़िल्म ने शानदार प्रदर्शन किया है। तानाजी मराठी भाषा में भी रिलीज़ की गयी थी।

चौथे हफ़्ते के पहले दिन रणवीर सिंह की सिम्बा (240.22 करोड़) और रितिक रोशन की कृष 3 (240.50 करोड़) की कमाई को पीछे छोड़ दिया है। फ़िल्म ने शनिवार को विक्की कौशल की उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक के लाइफ़ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया था। 2019 में रिलीज़ हुई उरी ने 244 करोड़ का कलेक्शन किया था। इससे पहले तीन हफ़्तों में तानाजी ने कई बड़ी फ़िल्मों को पीछे छोड़ा है। इनमें शाह रुख़ ख़ान की चेन्नई एक्सप्रेस और सलमान ख़ान की किक शामिल हैं।

तीसरे हफ़्ते में 40 करोड़ का कलेक्शन

गुरुवार (30 जनवरी) को तानाजी का तीसरा हफ़्ता पूरा हुआ। तीसरे शुक्रवार को 5.38 करोड़, शनिवार को 9.52 करोड़ और रविवार को 12.58 करोड़ जमा किये थे। सोमवार को फ़िल्म ने 4.03 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि मंगलवार को 3.22 करोड़ और बुधवार को 2.92 करोड़ बटोर लिये थे। फ़िल्म ने गुरुवार को 2.77 करोड़ का कलेक्शन किया। तीसरे हफ़्ते में तानाजी ने 40.42 करोड़ जमा किये।

दूसरे हफ़्ते में तानाजी को मिले 78 करोड़

गुरुवार (23 जनवरी) को तानाजी ने दो हफ़्ते पूरे किये। दूसरे हफ़्ते में तानाजी की 2000 स्क्रींस ही रह गयी थीं। दूसरे शुक्रवार को फ़िल्म ने 10.06 करोड़, शनिवार को 16.36 करोड़ और रविवार को 22.12 करोड़ जमा किये थे। इसके बाद सोमवार को 8.17 करोड़, मंगलवार को 7.72 करोड़, बुधवार को 7.09 करोड़ और गुरुवार को 7.02 करोड़ बटोरे थे। दूसरे हफ़्ते में फ़िल्म ने 78.54 करोड़ का कलेक्शन किया।

पहले हफ़्ते में 118 करोड़ की कमाई

10 जनवरी को 3800 से अधिक स्क्रींस पर 2डी और 3डी में देशभर में रिलीज़ हुई तानाजी को 15.10 करोड़ की झन्नाटेदार ओपनिंग मिली थी, जो उम्मीद से भी अधिक थी। पहले शनिवार को फ़िल्म ने 20.57 करोड़ बटोरे और रविवार को 26.26 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, वर्किंग वीक में फ़िल्म के कलेक्शंस डबल डिजिट में रहे। सोमवार को फ़िल्म ने 13.75 करोड़, मंगलवार को 15.28 करोड़, बुधवार को 16.72 करोड़ और गुरुवार को 11.23 करोड़ जमा किये थे। तानाजी ने पहले हफ़्ते में 118.91 करोड़ का कलेक्शन किया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!