Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंविदेश

तालिबान बोला, ‘कश्मीर में मुसलमानों के अधिकार के लिए आवाज उठाने का पूरा अधिकार’

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 सितम्बर 2021, शुक्रवार, काबुल। तालिबान शासन ने अफगानिस्तान को भारत-विरोधी गतिविधियों में इस्तेमाल किए जाने की भारत की चिंता को आखिरकार सही साबित कर दिया है। खूंखार आतंकी संगठन ने सरकार गठन से पहले ही कहा कि उसे

कश्मीर में मुसलमानों के अधिकार के लिए आवाज उठाने का पूरा अधिकार है। उसने पूरे विश्व के मुसलमानों के मुद्दों को उठाने की बात कही है। उसने खुलेआम चीन को अपना मुख्य साझीदार बताते हुए कहा कि बीजिंग विश्व के बाजार में प्रवेश करने के लिए उसका टिकट बनेगा। साथ ही सिल्क रोड की भी खुलकर हिमायत की है।

प्राप्त सूत्रों के अनुसार तालिबान के राजनीतिक कार्यालय के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने शुक्रवार को कहा है कि उनके संगठन को कश्मीर सहित कहीं भी मुसलमानों के लिए आवाज उठाने का अधिकार है। जबकि बीबीसी उर्दू के साथ जूम इंटरव्यू में शाहीन ने यह भी कहा कि तालिबान की किसी देश के खिलाफ हथियार उठाने की नीति नहीं है।

शाहीन ने कहा, ‘मुसलमान होने के नाते, हमें कश्मीर या किसी अन्य देश में मुसलमानों के लिए अपनी आवाज उठाने का अधिकार है। हम अपनी आवाज उठाएंगे और कहेंगे कि मुसलमान आपके अपने लोग हैं। आपके अपने नागरिक हैं। वे आपके कानूनों के तहत समान अधिकारों के हकदार हैं।

‘विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा था कि भारत का तत्काल जोर यह सुनिश्चित करने पर है कि अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल उसके खिलाफ आतंकी गतिविधियों के लिए नहीं किया जाए।

विदेश मंत्रालय ने कहा था कि कतर में भारतीय दूत दीपक मित्तल ने तालिबान के राजनीतिक कार्यालय के प्रमुख शेर मुहम्मद अब्बास स्टेनकजई से तालिबान के अनुरोध पर दोहा में मुलाकात की थी। दरअसल, तालिबान के नियंत्रण वाले अफगानिस्तान से लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मुहम्मद सहित विभिन्न आतंकी संगठनों की गतिविधियों में वृद्धि की आशंका को लेकर भारत में चिंताएं बढ़ रही है।

हक्कानी नेटवर्क पर प्रवक्ता ने कहा कि ऐसा कोई संगठन है ही नहीं। वह लोग अफगानिस्तान के इस्लामी अमीरात का हिस्सा हैं। क्या अमेरिका ने तालिबान की सहमति से ड्रोन हमला किया था ? इस सवाल के जवाब में शाहीन ने कहा था कि तालिबान के नेतृत्व वाली सरकार 31 अगस्त के बाद अफगानिस्तान में इस तरह के किसी भी हमले को रोक देगी। इससे पहले 19 अगस्त को शाहीन ने चीन के सीजीटीएन टेलीविजन को दिए इंटरव्यू में कहा था कि चीन भविष्य में अफगानिस्तान के विकास में योगदान दे सकता है।

आइएएनएस के अनुसार तालिबान शासन के आधिकारिक प्रवक्ता जबिबुल्लाह मुजाहिद ने बताया कि चीन उसका मुख्य साझीदार है। चीन सरकार हमारे देश में निवेश करने और पुनर्निर्माण करने के लिए तैयार है। मुजाहिद ने कहा कि हमारे पास तांबे की समृद्ध खदानें हैं। इसके लिए वह चीन के आभारी हैं।

चीन को लेकर मुजाहिदीन ने कहा कि चीन उनका सबसे प्रमुख साझीदार है। वह विश्व के बाजार के लिए उनका टिकट है। तालिबान ने सिल्क रूट यानी वन रोड वन बेल्ट प्रोजेक्ट की भी सराहना करते हुए कहा कि वह चीन के इस प्रोजेक्ट की पूरी देखरेख करेंगे। वह रूस के साथ भी संबंधों को प्रगाढ़ करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!