Breaking News :
>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट
स्वास्थ

व्रत के दौरान रखें अपनी सेहत का ख्याल – कम खायें लेकिन हेल्दी खायें

आकाश ज्ञान वाटिका। दिमाग की तरह शरीर को भी व्यस्त रहना चाहिए। इससे अच्छी नींद आती है। अगर आप किसी वजह से फिजिकल एक्टिविटी नहीं कर सकते, तो एक्सरसाइज करने की आदत डालें। शरीर हमेशा सीधी मुद्रा में रहना चाहिए। इससे अलग रहते हैं तो यह आलस्य का संकेत है और आलस्य आत्मसंयम का दुश्मन है।

व्रत के दौरान जहां कुछ लोग सिर्फ एक वक्त खाते हैं वहीं कुछ लोग दिनभर खाते रहते हैं जो बिल्कुल भी सही नहीं। कम खाएं लेकिन हेल्दी खाएं। हेल्दी का मतलब सिर्फ फ्रूट और जूस नहीं, बल्कि उन चीजों से होता है जिसमें प्रोटीन से लेकर विटामिन्स, फाइबर, कॉर्बोहाइड्रेट सभी संतुलित मात्रा में शामिल हो।

नवरात्र व्रत में फिट रहने के लिए दूध और इससे बनने वाली चीज़ों जैसे दही, मक्खन, घी और पनीर को अपनी डाइट में करें शामिल। ये कैल्शियम और प्रोटीन का बहुत ही अच्छा स्त्रोत होते हैं। सुबह ब्रेकफास्ट में इनकी मात्रा आपको रखेगी पूरे दिन तरोताजा और एक्टिव।

आम दिनों के साथ ही खाने के इस नियम का पालन व्रत में भी जरूरी है। समां के चावल, कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, मखाना, साबूदाना और मूंगफली व्रत में सबसे ज्यादा खाई जाने वाली चीज़ें हैं। जो दिन में एक या दो, जितनी बार खाएं चबा-चबाकर खाएं। जो पाचन के लिए बहुत ही जरूरी है खासचर स्टार्च को पचाने के लिए।

दूध के अलावा, शरीर को दूसरी चीज़ें भी चाहिए। व्रत में कम खाने का मतलब कुछ भी खा लेने से नहीं है। प्रोटीन, फाइबर से भरपूर चीज़ों की मात्रा सेहतमंद बने रहने के लिए बहुत ही जरूरी है। इसके अलावा ये भोजन को पचाने के लिए जरूरी होता है। जिससे आप व्रत के दौरान अपच, कब्ज और भी कई दूसरी समस्याओं से बचे रहेंगे।

डाइट में मौसमी फल जरूर शामिल होने चाहिए। सुबह के समय फल खाना सबसे फायदेमंद होता है। दूध और फल का नाश्ता सबसे बेहतरीन होता है। केला अच्छा फल है, लेकिन इसमें स्टार्च काफी मात्रा में होता है इसलिए दूध और केला परफेक्ट आहार माना जाता है।

भोजन शरीर के लिए फर्ज समझकर करना चाहिए। बढ़िया सजी हुई थाली या जीभ के संतोष के लिए कभी नहीं। जब तेज भूख लगी हो तो खाने का मजा ही कुछ और है। हमारी गलत आदतें और जीने के कृत्रिम तरीकों की वजह बहुत कम लोगों को पता होता है कि उनके शरीर को क्या चाहिए।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!