Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा नेता बंशीधर भगत ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद पर साधा निशाना, कहा – ‘तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार उनका इतिहास’

 आकाश ज्ञान वाटिका, 14 नवंबर, रविवार, देहरादून। संसदीय कार्य मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता बंशीधर भगत ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद पर निशाना साधा। उन्होंने खुर्शीद की पुस्तक में हिंदुत्व की तुलना आइएसआइ व बोको हरम आतंकी संगठन से किए जाने की कड़ी निंदा की। कहा कि इसके लिए कांग्रेस नेता को ही नहीं, बल्कि पूरी कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए। इससे कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करना चाहती है। क्योंकि कांग्रेस का ऐसा करना इतिहास ही रहा है

रविवार को मीडिया को जारी बयान में बंशीधर भगत ने कहा है कि खुर्शीद के बयान से साफ हो गया है कि वह हिंदुओं से कितनी नफरत करते हैं। आज भले ही उनके कुछ नेता चुनाव को देखकर मंदिरों में जा रहे हैं, लेकिन ये कोरा ढोंग ही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस हिंदुओं की सबसे बड़ी दुश्मन है। कांग्रेस के डीएनए में ही हिन्दू विरोध घुला हुआ है।

भगत ने कहा कि भले ही पूर्व सीएम हरीश रावत आज खुद को सलमान खुर्शीद के बयानों से अलग करते हों, लेकिन उनका केंद्रीय नेतृत्व और राहुल गांधी आज भी सलमान खुर्शीद के बयान से सहमत दिखते हैं। यह कांग्रेस की हिंदुओं के प्रति नफरत को दर्शाता है। पूर्व सीएम हरीश रावत अपने कार्यकाल में राज्य में तुष्टीकरण की फसल खड़ी कर दी थी। शायद इसी वजह से जनता ने उन्हें सबक सिखाया, लेकिन अब जैसे ही चुनाव नजदीक हैं। वह बाबा केदारनाथ और बदरीनाथ की शरण में जाने लगे हैं। जनता उनकी मंशा को भलीभांति समझती है।

सरकार पर हरीश रावत की ओर से लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों को भगत ने सिरे से खारिज किया है। भगत ने कहा कि हरीश रावत कैमरे पर यह कहते हुए सुनाई दिए थे कि जो करना है कर लो, मैंने आंख मूंद रखी है। हरीश रावत बताएं कि उन्होंने किसे लूटने के लिए कहा और कितनी रकम वसूली। भ्रष्टाचार कांग्रेस की परंपरा है, इस मुद्दे पर भाजपा को नसीहत देने की जरूरत नहीं है। भाजपा शासनकाल में विकास प्राथमिकता में रहता है। आम जन के कल्याण के लिए योजनाएं बनाई जाती हैं। उनका लाभ भी मिलता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!