Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
खेल-जगत

टी20 वर्ल्ड कप 2024- दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर भारत ने फाइनल में बनाई जगह

नई दिल्ली।  रोहित शर्मा के अर्धशतक, सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारी के बाद भारतीय स्पिनरों की फिरकी के दम पर भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल में मौजूदा विजेता इंग्लैंड को 68 रनों से हरा फाइनल में जगह बना ली है। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरे 20 ओवर खेलने के बाद सात विकेट खोकर 171 रन बनाए। इंग्लैंड की तूफानी बल्लेबाजी इस स्कोर के सामने बिखर गई और 16.3 ओवरों में 103 रनों पर ढेर हो गई।

भारत के लिए रोहित शर्मा ने 39 गेंदों पर छह चौके और दो छक्कों की मदद से 57 रन बनाए। सूर्यकुमार ने 36 गेंदों पर चार चौके और दो छक्कों की मदद से 47 रनों की पारी खेली। इसी के साथ भारत 10 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेलेगा। भारत ने इससे पहले साल 2014 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेला था, लेकिन श्रीलंका से हार गई थी।

फाइनल में भारत का सामना इस बार साउथ अफ्रीका से है। साउथ अफ्रीका पहली बार किसी वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है। भारत तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा है। सबसे पहले भारत ने साल 2007 में फाइनल खेला था और फिर 2014 में। अब ये टीम तीसरी बार 29 जून को फाइनल खेलेगी।

172 रनों का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम इस टारगेट को हासिल करने का दम रखती थी। लेकिन रोहित शर्मा की शानदार कप्तानी ने इस टीम को बैकफुट पर ही रखा। रोहित ने पावरप्ले में ही अपने बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल को लगा दिया और चौथा ओवर लेकर आए अक्षर ने पहली ही गेंद पर जोस बटलर को आउट कर दिया। बटलर ने 15 गेंदों पर 23 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह ने बटलर के जोड़ीदार फिल सॉल्ट को पवेलियन भेज इंग्लैंड की कमर तोड़ दी। सॉल्ट ने सिर्फ पांच रन बनाए। इसके बाद अक्षर ने अपने दो ओवरों में पहली-पहली गेंद पर दो बड़े विकेट लिए।

उन्होंने छठे ओवर की पहली गेंद पर जॉनी बेयरस्टो को पवेलियन भेजा। इसके बाद आठवें ओवर की पहली गेंद पर मोईन अली को पवेलियन की राह दिखाई। बेयरस्टो खाता तक नहीं खोल पाए और मोईन अली आठ रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद कुलदीप यादव ने सैम करन को आउट कर इंग्लैंड को पांचवां झटका दिया। कुलदीप ने फिर हैरी ब्रूक को आउट कर इंग्लैंड का छठा विकेट गिरा दिया।

कुलदीप यादव ने फिर क्रिस जॉर्डन (1) को अपना शिकार बनाया। लियम लिविंगस्टन 11 रन बनाकर रन आउट हो गए। आदिल रशीद को सूर्यकुमार ने बेहतरीन अंदाज में रन आउट कर इंग्लैंड का नौवां विकेट गिरा दिया। बुमराह ने जोफ्रा आर्चर को एलबीडब्ल्यू कर इंग्लैंड की पारी समेट दी और भारत को फाइनल में पहुंचा दिया। 

भारत की तरफ से अक्षर पटेल ने चार ओवरों में 23 रन देकर तीन विकेट लिए। वह मैन ऑफ द मैच चुना गया। कुलदीप यादव ने चार ओवरों में 19 रन देकर तीन विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह के हिस्से दो विकेट आए। उन्होंने 2.4 ओवरों में 12 रन दिए।

इंग्लैंड के कप्तान बटलर ने भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया। विराट कोहली ने रीस टॉप्ली की गेंद पर छक्का मारा तो लगा कि कोहली आज अपने फॉर्म में हैं और बड़ी पारी खेल सकते हैं। लेकिन इसी ओवर में टॉप्ली ने कोहली को बोल्ड कर दिया। पंत ने चार रन बनाकर सैम करन का शिकार बने। कप्तान रोहित शर्मा टिके थे और अपने अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे। सूर्यकुमार ने उनका साथ दिया। दोनों ने 50 गेंदों पर 73 रनों की साझेदारी की। लेग स्पिनर आदिल रशीद की गुगली ने रोहित को चकमा दिया और वह बोल्ड हो गए। सूर्यकुमार अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए।

हार्दिक पांड्या ने फिर जिम्मेदारी ली और तेजी से रन बनाए। पांड्या ने 13 गेंदों पर 23 रनों की पारी खेली। क्रिस जॉर्डन ने उनकी पारी का अंत कर दिया। अगली गेंद पर शिवम दुबे भी बिना खाता खोले आउट हो गए। ये दोनों विकेट 18वें ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर गिरे। अक्षर पटेल ने छह गेंदों पर 10 रनों का अहम योगदान दिया। जडेजा नौ गेंदों पर 17 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने दो चौके मारे।

इंग्लैंड के लिए जॉर्डन ने तीन विकेट लिए। टॉप्ली, आर्चर, करन और रशीद के हिस्से एक-एक विकेट आया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!