Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

स्वामी गोपालदास को एम्‍स से छुट्टी, शिवानंद ने गडकरी के खिलाफ दी तहरीर

ऋषिकेश: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में भर्ती स्वामी गोपाल दास को आज एम्स से छुट्टी दे दी गई। उप जिलाधिकारी ऋषिकेश हर गिरी की मौजूदगी में हरिद्वार से आए लेखपाल नरेंद्र कंबोज के समक्ष एम्स ने उन्हें यहां से डिस्चार्ज किया। एम्स में भर्ती स्वामी ज्ञान स्वरूप सानंद कि देह त्याग के बाद स्वामी गोपाल दास मातृ सदन हरिद्वार में अनशन पर बैठ गए थे। उन्हें पिछले शनिवार को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया था। हालांकि, गोपाल दास को एम्स के चिकित्सकों ने सोमवार की शाम डिस्चार्ज पेपर तैयार कर भेजने की तैयारी कर ली थी, मगर उनके ठिकाने को लेकर हरिद्वार और ऋषिकेश पुलिस के बीच मतभेद उभरे थे।

दोनों ही क्षेत्र की पुलिस इस मामले में कतरा रही थी। जिस पर उपजिलाधिकारी ऋषिकेश को हस्तक्षेप करना पड़ा। फिलहाल गोपाल दास एम्स से डिस्चार्ज होकर बाहर आ गए हैं। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल ने बताया कि गोपाल दास अब पूरी तरह से स्वस्थ है।

मातृसदन ने गडकरी व एम्स निदेशक के खिलाफ दी तहरीर

गंगा सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाने की मांग को लेकर अनशन करने वाले स्वामी ज्ञानस्वरूप सानंद की देह त्याग के बाद मातृसदन हरिद्वार ने अपनी घोषणा के मुताबिक ऋषिकेश कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर में स्वामी सानंद की हत्या के षडयंत्र में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, एम्स निदेशक प्रो. रविकांत सहित आठ लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। हरिद्वार प्रशासन ने मातृसदन में अनशन पर बैठे स्वामी ज्ञान स्वरूप सानंद (प्रो. जीडी अग्रवाल) को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया था। 11 अक्टूबर को स्वामी सानंद ने देह त्याग दी।

इस मामले में मातृसदन हरिद्वार के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, एम्स निदेशक प्रो. रविकांत सहित आठ लोगों पर स्वामी सानंद की हत्या के षडयंत्र में शामिल होने का आरोप लगाया था। एम्स निदेशक ने स्वामी शिवानंद के बयान पर विधि विशेषज्ञों से राय लेकर मानहानि का मुकदमा दर्ज करने की बात कही थी। सोमवार शाम मातृसदन के ब्रह्मचारी दयानंद अन्य संतों के साथ ऋषिकेश कोतवाली पहुंचे। कोतवाली पहुंचकर ब्रह्मचारी दयानंद की ओर से इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी गई। मुकदमा दर्ज न किए जाने पर मातृसदन के लोगों की पुलिस के साथ बहस भी हुई।

उन्होंने मौके से ही एसएसपी देहरादून से बात भी की। मातृसदन जगजीतपुर हरिद्वार की ओर से ब्रह्मचारी दयानंद ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, जिलाधिकारी हरिद्वार दीपक रावत, उप जिलाधिकारी हरिद्वार मनीष कुमार सिंह, सीओ कनखल स्वप्न किशोर, थानाध्यक्ष कनखल ओमकांत भूषण, उप निरीक्षक चौकी जगजीतपुर जयपाल सिंह, एम्स ऋषिकेश के निदेशक प्रो. रविकांत व डॉ. पाई के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर में उन्होंने कहा कि मातृसदन आश्रम से स्वामी सानंद महाराज को जबरन उनकी इच्छा के विरूद्ध उठाकर एम्स में भर्ती किया गया।

जब उन्हें मातृसदन के लाया गया था तो उनकी हालत बिल्कुल ठीक थी। 11 अक्टूबर को उनकी मृत्यु हुई जो हत्या का एक षडयंत्र है। ब्रह्मचारी दयानंद ने कहा कि एम्स प्रशासन ने स्वामी सानंद के पार्थिव शरीर का दर्शन तक नहीं करने दिया। एम्स निदेशक ने मीडिया को झूठा बयान दिया कि स्वामी सानंद को अनशन न तोड़ने के लिए दबाव दिया जा रहा था। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने इस संबंध में तहरीर मिलने की पुष्टि की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!