Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँ

पहाड़ी उत्पादों को बढ़ावा देने एवं स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने के लिए स्वदेशी जागरण मंच आयोजित करेगा ‘स्वदेशी मेला’

स्वदेशी मेले में स्वरोजगार, उत्तराखंड की संस्कृति स्थानीय एवं पहाड़ी उत्पादकों के समान के स्टॉल लगाए जायेंगे।

उत्तराखंड में स्वदेशी मेला 14 अक्टूबर 2022 से 22 अक्टूबर 2022 तक देहरादून में आयोजित किया जाएगा।

स्वच्छता, नशा मुक्त उत्तराखंड, स्वरोजगार, योग, महिला सशक्तिकरण आदि विषयों पर आयोजित किए जायेंगे कार्यक्रम।

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 13 अक्टूबर 2022, देहरादून। पहाड़ी उत्पादों को बढ़ावा देने और स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने के लिए स्वदेशी जागरण मंच सात दिवसीय स्वदेशी मेले का आयोजन करेगा। जिसमें 13 जनपदों के स्व-उद्यमी, स्वयं सहायता समूह सहित अन्य प्रांतों के सम्बंधित विधाओं का आना सुनिचित हुआ है। स्वदेशी जागरण मंच के महामंत्री ललित मोहन जोशी एवं प्रांत संयोजक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में स्वदेशी मेला 14 अक्टूबर 2022 से 22 अक्टूबर 2022 तक भाजपा कार्यालय मैदान 6 नंबर पुलिया रिंग रोड देहरादून में आयोजित किया जाएगा। जिसका उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट जी करेंगे। स्वदेशी मेले का समापन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास द्वारा किया जायेगा।

स्वदेशी जागरण मंच के महामंत्री ललित मोहन जोशी बताया कि प्रत्येक दिन स्वदेशी मेले के कार्यक्रम में सरकार के सम्मानित कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी एवं प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, उत्तराखंड की विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल सहित विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। स्वदेशी मेले में स्वरोजगार, उत्तराखंड की संस्कृति स्थानीय एवं पहाड़ी उत्पादकों के समान के स्टॉल लगाए जायेंगे तथा स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान कर प्रोत्साहित किया जाएगा। युवाओं में बढ़ते नशे की लत को दूर करने हेतु जनजागरुकता अभियान, युवा संवाद एवं नुकड़ नाटकों के माध्यम से किया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य नशा मुक्त समाज का निर्माण करना होगा।

इस श्रंखला में स्वच्छता, नशा मुक्त उत्तराखंड, स्वरोजगार, योग, महिला सशक्तिकरण आदि विषयों पर कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। मेले में मनोरंजन हेतु खेल-खिलौनों की दुकानें एवं जादूगर का कार्यक्रम भी रखा जाएगा। इसके अलावा झूले और मिकी माउस भी लगाए जायेंगे। उन्होंने बताया कि मेले में बच्चों के लिए मनोरंजक खेल के अलावा लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक संध्या का प्रतिदिन आयोजन होगा। उन्होंने चिंता जताई कि पर्वतीय क्षेत्र में स्वरोजगार का न होना पलायन को बढ़ावा दे रहा है। पहाड़ी उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा तो स्थानीय लोग स्वरोजगार से जुड़ेंगे।

प्रेस वार्ता के दोरन वरिष्ठ समाजसेवी एवं उद्योगपति विशंबर नाथ बजाज, धर्मेंद्र चौहान, राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रिन्स यादव, महिला, स्वावलंबी भारत अभियान के महिला समन्वयक प्रीति शुक्ला, प्रांत समन्वयक दरबान सिंह, प्रचार प्रमुख आधार वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!