Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
क्राइम

पत्नी से अवैध संबंध के शक में पति ने दी खौफनाक सजा, शख्स का गला काटकर पिया खून

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 जून 2023, मंगलवार, चिक्काबल्लापुर, कर्नाटक। चिक्काबल्लापुर में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहाँ पत्नी के साथ अवैध संबंधों के शक में एक शख्स ने अपने दोस्त पर धारदार हथियार से हमला कर गला काट दिया और फिर उसके बहते खून को पी गया। घटना के वक्त दूर खड़ा उसका तीसरा दोस्त वीडियो बनाता रहा। घटना 19 जून 2023 की बताई जा रही है जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हालांकि, समय पर उपचार मिलने के चलते उसकी जान बच गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, मंड्यमपेट के कारोबारी 32 साल के विजय और करीब 30 वर्षीय मरेश एक-दूसरे को जानते थे। दरअसल, विजय चीजें बेचने के लिए गाँव-गाँव जाता था और मरेश टाटा ऐस वाहन को किराये पर ले जाता था। इस दौरान मरेश और विजय की पत्नी की दोस्ती हो गई और दोनों के बीच फोन पर लंबी बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। साथ ही दोनों लगातार चैटिंग में भी समय गुजारने लगे। विजय ने पत्नी के सामने इस बात पर विरोध भी जताया था।

बढ़ती नजदीकियों से नाराज विजय ने अपने कजिन जॉन बाबू से बात की। उसने बाबू से मरेश का वाहन लेने की प्लानिंग की। जब मरेश अपना वाहन लेकर पहुँचा तो विजय और बाबू उसे टमाटर दिखाने के बहाने बाइक पर ले गए। अब खेत पर जाने के बजाए दोनों ने कथित तौर पर एक सुनसान जगह पर वाहन मोड़ दिया और मरेश पर हमला कर दिया।

पुलिस ने अनुसार, विजय ने मरेश पर छोटे चाकू से हमला किया, उसका गला रेता और गर्दन से ही खून पीना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं उसने बाबू से इस वारदात का वीडियो भी शूट करने के लिए कहा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा है। विजय के हमले में बूरी तरह से घायल मरेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ, इलाज के बाद अब उसे छुट्टी मिल गई है। मारेश की शिकायत के बाद पुलिस ने विजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!