Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने किया स्थानीय सब्जी मण्डी निरंजनपुर का आकस्मिक निरीक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 जून 2021, गुरुवार, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने स्थानीय सब्जी मण्डी निरंजनपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने मण्डी सचिव को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि परिसर में गन्दगी का अम्बार न हो इसके लिए सफाई व्यवस्थायें सुदृढ़ की जाय। उन्होंने कहा कि मण्डी में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क उपयोग एवं परिसर में नियमित सेनिटाइजेशन का कार्य किया जाय साथ ही सब्जी-फल क्रय करने वाले व्यक्तियों के लिए प्रत्येक स्टाॅल पर गोल घेरे बनाए जाय। उन्होंने कहा कि मण्डी परिसर में संचालित दुकानों में साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था के साथ ही मास्क पहनने हेतु जागरूक करें। निरीक्षण के दौरान एक दुकान पर गन्दगी एवं मास्क का उपयोग सही ढंग से नही पाये जाने पर मण्डी सचिव को सम्बन्धित के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। मण्डी परिसर में अन्य स्थानों से आने-वाले वाहनों को व्यवस्थित ढंग से खड़ा करने तथा सामग्री ढुलान/उतराई हेतु सोशल डिस्टेसिंग व मास्क का अनिवार्यतः पालन सुनिश्चित किया जाय।

जिलाधिकारी ने मण्डी सचिव को परिसर में भीड़-भाड़ पर अंकुश लगाये जाने हेतु पुलिस का सहयोग प्राप्त करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन वीर सिंह बुदियाल, मण्डी समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!