Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
मनोरंजन

सुशांत सिंह केस को सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को सौंपने का फैसला किया

सुशांत सिंह राजपूत के मामले में आज का दिन महत्वपूर्ण है। सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। रिया ने बिहार पुलिस द्वारा दर्ज़ की गयी एफआईआर को मुंबई ट्रांसफर करने की गुज़ारिश की थी। साथ ही सुप्रीम कोर्ट को सीबीआई जांच पर भी फ़ैसला देना था। इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को जांच का आदेश दिया है।

-सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत केस में फैसला सुनाते हुए कहा है कि इस मामले की जांच सीबीआई करे। रिया चक्रवर्ती ने अपनी याचिका में इसका विरोध किया था।

– रिया चक्रवर्ती के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुना सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोर्ट बुधवार को 11 बजे करीब अपना फैसला सुना सकता है।

– इस मामले मे पिछले मंगलवार को सुनावाई हुई थी। इस दौरान कोर्ट ने सभी पक्षों से जवाब दाखिल करने को कहा था। इसके बाद गुरुवार सभी पक्षों ने अपने जवाब दाखिल किए।

-इस केस में सरकार की तरफ से वरिष्‍ठ वकील मनिंदर सिंह ने, महाराष्ट्र सरकार की तरफ से एएम सिंघवी, रिया चक्रवर्ती की की तरफ से श्याम दीवान और सुशांत सिंह के परिवार की तरफ से विकास सिंह ने पक्ष रखा था।

– रिया ने बिहार में उनके ख़िलाफ दर्ज़ एफआईआर को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल किया है। रिया की मांग है कि केस को बिहास से स्थानांतरित करके मुंबई पुलिस को दे दिया जाए।

– सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने पटना में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने रिया पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने और धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

-रिया चक्रवर्ती ने अपने याचिका में सीबीआई जांच का भी विरोध किया है। याचिका में तर्क दिया गया है कि मुंबई में सारे ट्रांजेक्शन हुए हैं, लिहाज़ा पटना पुलिस का जांच का कोई अधिकार क्षेत्र नहीं है।

– सीबीआई ने कोर्ट से सीबीआई और ईडी की जांच जारी रखने की अपील की है। सीबीआई ने कहा कि याचिका सही नहीं है और कई कारणों से खारिज करने के लिए फिट है। गौरतलब है कि बिहार सरकार की सिफारिश के बाद केंद्र सरकार ने सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, इडी भी मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से इस केस की जांज कर रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!