Breaking News :
>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड विधानसभा में 2533.90 करोड रुपये का अनुपूरक बजट पारित

विधानसभा में चौथे दिन कांग्रेस विधायकों के हंगामे के बीच चालू वित्तीय वर्ष 2019-20 में 28 अनुदान मांगों समेत 2533.90 करोड़ का पहला अनुपूरक बजट समेत आठ विधेयक भी पारित हुए। इसके बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई।

भोजनावकाश के बाद दोपहर तीन बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही श्राइन बोर्ड के गठन के विरोध में कांग्रेस विधायकों मनोज रावत, प्रीतम सिंह, गोविंद सिंह कुंजवाल, ममता राकेश, फुरकान अहमद व आदेश चौहान ने वेल में पहुंचकर नारेबाजी की। बाद में विधायक वेल में ही धरने पर बैठ गए। पीठ के समझाने-बुझाने के बाद भी विधायक वेल से नहीं उठे। इस बीच करीब 45 मिनट तक सदन की कार्यवाही जारी रही।

इस दौरान सरकार ने उत्तराखंड विनियोग (2019-20 का अनुपूरक) विधेयक, 2019 को पारित कराया। सदन में वित्त, कर, नियोजन, सचिवालय व अन्य सेवाओं के लिए 379 करोड़ 85 लाख 73 हजार रुपये, पुलिस व जेल के लिए 57 करोड़ 26 लाख 24 हजार, शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण, संस्कृति के लिए 288 करोड़ एक लाख 73 हजार रुपये, चिकित्सा एवं परिवार कल्याण के लिए 62 करोड़ 73 लाख 98 हजार रुपये, जलापूर्ति, आवास, नगर विकास के लिए 372 करोड़ 85 लाख छह हजार रुपये, लोक निर्माण को 237 करोड़ 90 लाख समेत 27 अनुपूरक मांगों को स्वीकृति मिली।

ये सात विधेयक हुए पारित

-उत्तराखंड पंचायती राज (द्वितीय संशोधन) विधेयक, उत्तराखंड भूतपूर्व मुख्यमंत्री सुविधा (आवासीय एवं अन्य सुविधाएं) विधेयक, कारखाना (उत्तराखंड संशोधन) विधेयक, संविदा श्रम (विनियमन एवं उत्सादन)(उत्तराखंड संशोधन) विधेयक, उत्तराखंड कृषि उत्पाद मंडी (विकास एवं विनियमन)(संशोधन) विधेयक, उत्तराखंड (उत्तरप्रदेश जमींदारी विनाश एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम, 1950)(संशोधन) विधेयक, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय विधेयक।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!