Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

किसान आंदोलन पर ट्वीट कर सुनील शेट्टी सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल, बोले – ‘हमारे देश को बदनाम किया जा रहा है’

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 फ़रवरी 2021, गुरूवार। दिल्ली में करीब दो महीने से चल रहे किसान आंदोलन को लेकर हाल ही में अंतरराष्ट्रीय पॉप सिंगर रिहाना ने एक ट्वीट किया जिसके बाद भारत में विवाद शुरू हो गया। रिहाना के ट्वीट पर बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर सरकार तक ने प्रतिक्रिया दी। पॉप सिंगर के ट्वीट पर बॉलीवुड दो भागों में बंटा नज़र आया। जहां दिलजीत दोसांझ, स्वारा भास्कर समेत कई स्टार ने रिहाना का समर्थन किया, तो वहीं कंगना रनोट ने उनका खुलकर विरोध किया। इन सबके बीच फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अजय देवगन और करण जौहर ने भी ट्वीट किया। लेकिन अपने ट्वीट की वजह से सुनील शेट्टी सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए।

एक्टर ने अपने ट्वीट में लिखा था, ‘हमें हमेशा चीजों का व्यापक दृष्टिकोण रखना चाहिए, क्योंकि आधे सच से ज्यादा खतरनाक कुछ भी नहीं है’। इस ट्वीट के बाद सुनील शेट्टी को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा जिसपर अब एक्टर ने सफाई दी है। ईटाइम्स से बात करते हुए एक्टर ने कहा, ‘मैं किसानों का समर्थन कर रहा हूं, मैं सरकार का समर्थन कर रहा हूं, मैं भारत का समर्थन कर रहा हूं। अंतरराष्ट्रीय सेलेब्स जो बाहर हमें बदनाम कर रहे हैं, जो भी हमारे देश में हो रहा है उसकी गलत छवि दिखा रहे हैं, उनके लिए मेरे स्टेटमेंट बिल्कुल क्लियर था’।

एक्टर ने आगे कहा, ‘मैं ख़ुद एक किसान हूं हमारे पूर्वज किसान रहे हैं और हमें इस बात की इज्ज़त करनी चाहिए। किसान हमारे देश की रीढ़ की हड्डी हैं। मेरा बयान उन सारे सिलेब्रिटीज़ के लिए था जो हमारे देश पर कमेंट कर रहे हैं बिना उस बारे में ज्यादा जाने कि चल क्या रहा है’।

 केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसान पिछले लगभग 2 महीनों से आंदोलन कर रहे हैं। किसानों ने 6 फरवरी को राष्ट्रीय और राज्य हाईवे को जाम करने की चेतावनी दी है। किसान दिल्ली के सिंघु, टीकरी और गाज़ीपुर बॉर्डर पर डटे हुए हैं। किसानों की भारी तादाद को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने तगड़ी व्यवस्था की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!