Breaking News :
>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
ताज़ा खबरेंदिल्लीदेश

उत्तर रेलवे ने दिल्ली से विभन्न राज्यों के लिए स्पेशन ट्रेनों के संचालन का लिया निर्णय

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 अप्रैल 2021, शुक्रवार, नई दिल्ली। गेहूं की फसल की कटाई और शादियों का सीजन शुरू होने के साथ ही प्रवासी कामगारों का दिल्ली-एनसीआर से यूपी, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस बीच उत्तर रेलवे ने दिल्ली से इन राज्यों के लिए सैकड़ों स्पेशन ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इनमें से एक ट्रेन बृहस्पतिवार से रफ्तार भी भरने लगी है, तो दूसरी ट्रेन शुक्रवार रात से चलेगी। अपने लाखों यात्रियों की सुविधा और सहूलियत के मद्देनजर उत्तर रेलवे ने बिहार और उत्तर प्रदेश के लिए भी समर स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं।

भारतीय रेलवे के मुताबिक, महकमे ने दिल्ली-एनसीआर के बाहरी राज्यों के लोगों की मांग के मद्देनजर दिल्ली से बिहार के लिए समर स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। उत्तर रेलवे के मुताबिक, दिल्ली से बिहार जाने वाली एक ट्रेन आनंद विहार रेलवे स्टेशन से भागलपुर के लिए चलेगी और दूसरी ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से राजगीर के लिए चलाई गई है।

दोनों ही ट्रेनों के दिल्ली से बिहार के लिए चलने से एनसीआर के भी लोगों को फायदा मिलेगा, क्योंकि दिल्ली के साथ गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा-ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और सोनीपत भी बड़ी संख्या में मूलरूप से बिहार के रहने वाले लोग रहते हैं। हर साल ये लोग शादियों के सीजन में बिहार के लिए जाते हैं। बता दें कि आगामी 21 अप्रैल से शादियों का सीजन शुरू हो रहा है, ऐसे में उत्तर रेलवे ने बिहार के यात्रियों के लिए दिल्ली से इन दो ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें चलनी भी शुरू हो गई हैं।

उत्तर रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक, 04004 आनंद विहार-भागलपुर समर स्पेशल एक्सप्रेस आनंद विहार से भागलपुर के लिए चलाई गई है। यह ट्रेन 15 अप्रैल से चलनी भी शुरू हो गई है। यह ट्रेन आनंद विहार से रात 11:00 बजे चलकर अगले दिन शाम 07:30 बजे भागलपुर (बिहार) पहुंचेगी। दिल्ली के आनंद विहार से चलकर बिहार के भागलपुर जाने वाली समर स्पेशल ट्रेन का ठहराव बिहार के साथ उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!