Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
ArticlesMoral Storiesअल्मोड़ाउत्तराखण्ड

चीनी-रोटी

बचपन के वो दिन………

लेखक : ऑनरी कैप्टेन श्याम काण्डपाल, कांटली, कौसानी

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 14 दिसम्बर 2024, कौसानी।

मैं बचपन में बहुत शैतान था, ऐसा अब लोग कहते हैं क्योंकि बचपन की शैतानियाँ और चंचलतायें आपको खुद पता नहीं होती हैं। हमारा गाँव (कांटली) कोसी नदी के उद्गम में स्थित है। कोसी नदी श्री पिनकेश्वर महादेव मंदिर की तलहटी से निकलती है और शोरगुल करते हुए हमारे गाँव के खेतों को बीच में चीरते हुए निलकती है । कोसी नदी हमारे गाँव के लिये वरदान है। हाँ, कभी-कभी चंचल और क्रुद्ध हो जाती है तो हमें दंड भी देती है। चौमास (बरसात) के महीनों में यह अतर अर्थात पार करने लायक नहीं रहती है।

बात मेरे बचपन की है तो पुरानी ही होगी। उन दिनों नदी पर कोई पुल नहीं था। गाँव वाले आपस में मिलकर इसमें होड़ अथवा लकड़ी का पुल खुद डालते थे। हमारे इलाके में चीड़ के वृक्ष बहुत ज्यादा होते हैं तथा चीड़ के पेड़ बहुत लंबे और सीधे होते हैं। उन्हीं पेड़ों में से दो तीन पेड़ काटकर उसे सपाट कर लेते थे और आवश्यकतानुसार नदी के दो-तीन जगह पर डाल देते थे। गाँव के सभी पुरुष इस काम में बढ़-चढ़कर भाग लेते थे। इस तरह बनाये हुए लकड़ी के पुल चार-पाँच साल चलते थे। बरसा में सभी इस पुल का प्रयोग करते थे पर पशु इस पुल से नहीं जा सकते थे। पशु तो नदी ही पार करते थे।

एक बार की बात है, ऐसे ही चौमास के दिन में मेरे चाचाजी गाय-बैल लेकर जंगल जा रहे थे। मेरी एक अनोखी आदत थी कि जो कोई भी घर से, मेरे सामने से होकर निकलता तो मैं भी उसके पीछे-पीछे चलने लगता तथा मुझे दिगर (साथ) लगने की आदत थी। उस दिन भी मैं उनके पीछे लग गया। चाचाजी ने बहुत समझाया कि नदी बहुत तेज बहाव में है, बच्चे इसे पार नहीं कर सकते और होड़ से होकर जाना भी खतरनाक है। परंतु मैं माना ही नहीं और उनके पीछे चलता गया। कुछ देर बाद चाचाजी एक ओर मुड़ गए और मैं रोते हुए दुसरी तरफ मुड़ गया। मुझे पता ही नहीं चला कि चाचाजी किस ओर गए और और मैं एक रास्ते में चलता ही गया। रोते-रोते नदी के किनारे पहुँच गया और जोर-जोर से रोने लगा। होड़ पार करने की मुझमें हिम्मत ही नहीं थी। नदी के उस पार MES का पम्प हाउस था। उधर एक महिला अपने पति के साथ रहती थी। उनके पति पम्प हाउस में काम करते थे। उन्होंने मुझे देखा तो घर से निकलकर मुझे होड़ पार कराया। मैं सिसक रहा था। वह मुझे अपने घर ले गई। मैं रोता ही जा रहा था। मुझे चुप कराने के लिए उसने मुझे रोटी दी और रोटी में चीनी रख कर खिलाया। मैंने रोटी बहुत चाव से खाई और थोड़ा शांत हुआ और सो गया। घर पर सब परेशान थे, सब जगह खोजने लगे। उस महिला ने मेरे घर पर संदेश भिजवाया तथा घर से मुझे लेने मेरे चाचाजी आए।

बहुत समय बीत गया पर जब कभी बचपन की याद आती है तो उनका धुँधला सा चेहरा मुझे याद आता है। रोटियाँ तो बहुत खाई होंगी तब से, पर उस रोटी और चीनी की आज भी बहुत याद आती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!