Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जनसामान्य को निर्बाध पेयजल आपूर्ति हो तथा किसानों को सिंचाई के लिए भरपूर पानी की उपलब्धता नहरों के माध्यम से हो इसके काफी सजग एवम् तत्पर, जिलाधिकारी सविन बंसल

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 17 जून 2020, हल्द्वानी (सूचना)। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने कैम्प कार्यालय में खनन न्यास फाउंडेशन से विभिन्न विभागों को आवंटित की गई धनराशि से किये जा रहे कार्यो की प्रगति समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कार्यदायी संस्थाये कार्यो मे गति लाकर उन्हे पूर्ण करेें। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को कार्यो की प्रगति सूचना के साथ ही धनराशि उपभोग प्रमाण पत्र एक माह मेें जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिये।

जनसामान्य को निर्बाध पेयजल आपूर्ति हो तथा किसानों को सिंचाई के लिए भरपूर पानी की उपलब्धता नहरों के माध्यम से हो इसके लिए जिलाधिकारी श्री सविन बंसल काफी सजग एवम् तत्पर हैं। जिलाधिकारी द्वारा जल संस्थान की पेयजल लाईनों में आ रही दिक्कतों को दूर करने तथा उनकी आवश्यक मरम्मत करने के लिए खनन न्यास फाउन्डेशन से 1 करोड़ 27 लाख की धनराशि आवंटित की थी, इसके साथ ही जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग की जो नहरें काश्तकारों के खेतों तक सिंचाई के लिए पानी पहुँचाती हैं, को गम्भीरता से लेते हुये नहरोें की मरम्मत हेतु सिचाई महकमे को खनन न्यास निधि से 31 लाख की धनराशि आवंटित की। इस प्रकार जिलाधिकारी ने बेस चिकित्सालय के लिए 30 लाख की धनराशि से एक एलाईजा टेस्ट मशीन व एक प्लेट्लेट्स सप्रेटर खरीदने हेेतु, जमरानी बांध मे मरम्मत हेतु 5 लाख रूपये, लोक निर्माण विभाग को विभिन्न कार्यो हेतु 1 करोड 73 लाख रूपये, ट्रैफिक व्यवस्था सुधार, रोड फर्निसिंग, साइनेज लगाने, फुटपाथ मे जाली लगाने, डिवाइडर क्रासिंग आदि कार्यो के लिए 64 लाख रूपये की धनराशि, स्कूलों की मरम्मत हेतु 45.50 लाख रूपये निर्गत किये गये थे, की विस्तृत समीक्षा की गई व अधिकारियों को कार्यो मे गति लाकर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने खनन न्यास फाउन्डेशन से जल संस्थान को कुसुमखेड़ा पेयजल योजना अन्तर्गत गोविन्दपुर गरवाल फेज-3 में पेयजल व्यवस्था हेतु 3.95 लाख रूपये, पनियाली पेयजल योजना के अन्तर्गत जलवायु विहार में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ीकरण एवम् पेयजल लाईन बिछाने हेतु 4.90 लाख रूपये, कुसुमखेड़ा पेयजल योजना अन्तर्गत एकता विहार भगवानपुर तल्ला में पाईप लाईन बिछाने के लिए 6.90 लाख रूपये, हल्द्वानी ग्रामीण पेयजल योजना के अन्तर्गत दुर्गा विहार काॅलोनी पीलीकोठी में पेयजल व्यवस्था सुधार एवम् पाईप लाईन बिछाने हेतु 2.10 लाख रूपये, बेड़ापोखरा में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ीकरण हेतु तथा पाईप लाईन बिछाने के लिए 3 लाख रूपये, देवलचैड़ जोन पेयजल योजना अन्तर्गत सत्यलोक काॅलोनी, गली नं० 7 के लिए 2.80 लाख रूपये, गोविन्दपुर गढ़वाल फेज-2 में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ीकरण हेतु पाईप लाईन बिछाने हेतु 3.35 लाख रूपये, छड़ायल सुयाल में रिया पैलेस होटल के समीप पार्षद वाली गली में पाईप लाईन हेतु 4 लाख रूपये, जगदम्बा विहार कमलुवागांजा कब्डवाल में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ीकरण पाईप लाईन बिछाने हेतु 75 हजार रूपये, ग्राम फतेहपुर में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ीकरण हेतु पाईप लाईन बिछाने हेतु 6.45 लाख रूपये, रामड़ी आन सिंह के धड़ा कालीराम क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ीकरण हेतु पाईप लाईन बिछाने के लिए 4.20 लाख रूपये, नवाड़ सैलानी ग्राम में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ीकरण हेतु पाईप लाईन बिछाने के लिए 1.74 लाख रूपये, पीपलपोखरा गजे सिंह ग्राम में पेयजल योजना सुदृढ़ीकरण हेतु पाईप लाईन बिछाने के लिए 1.89 लाख रूपये, दोगड़ा पेयजल योजना में नई पाईप लाईन बिछाने एवम् क्षतिग्रस्त टैंक की मरम्मत कार्य हेतु 3.90 लाख रूपये, रानीबाग पेयजल योजना में नयी पाईप लाईन बिछाने हेतु 4 लाख रूपये, ग्राम भरतपुर नं०-1 बच्चीनगर में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ीकरण हेतु पाईप लाईन बिछाने एवम् तद्सम्बन्धी कार्य हेतु 9.45 लाख रूपये, आफिसर्स इन्क्लेव फेस-2 क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ीकरण हेतु पाईप लाईन बिछाने के लिए 2.90 लाख, पनियाली पेयजल योजना के अन्तर्गत पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ीकरण हेतु पाईप लाईन बिछाने के लिए 2.85 लाख रूपये, ब्लाॅक कार्यालय के निकट स्थित सिंचाई नलकूप संख्या 145 एच.जी. हेतु 122 एच.पी. ऑटो ट्रान्सफार्मर स्टार्टर की आपूर्ति हेतु 1.85 लाख रूपये, कालाढूंगी विधान सभा क्षेत्रान्तर्गत रुपनगर संतोषी माता मंदिर तक पेयजल पाईप लाईन बिछाने हेतु 4.20 लाख रूपये, शिव विहार, डहरिया में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ीकरण हेतु पाईप लाईन बिछाने के लिए 3.75 लाख रूपये व बोरा काॅलोनी कमलुवागांजा मेहता में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ीकरण हेतु पाईप लाईन बिछाने एवम् तद्सम्बन्धी कार्य के लिए 9.80 लाख रूपये, हल्द्वानी काठगोदाम नगरीय पेयजल योजना अन्तर्गत शीशमहल फिल्टर प्लांट के अन्तर्गत सी.सी.टी.वी. कैमरा लगाने तथा मरम्मत कार्य एवम् सिविल व इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल कार्यों हेतु 17 लाख रूपये, शीतलाहाट फिल्टर प्लांट हेतु ग्रेविटी मेन लाईन बिछाने एवम् तद्संबंधी कार्यों के लिए 20 लाख रूपये की धनराशि,लालकुआं ग्रामीण क्षेत्र पेयजल योजना के अन्तर्गत ग्राम हाथीखाल में नलकूपों मे स्टैपलाइजर, पम्प, मोटर एवं पैनल बदलने तथा पाइप लाइन कार्य हेतु 40.45 लाख रूपये,नलकूप खण्ड हल्द्वानी को नलकूपों में जल वितरण प्रणाली का विस्तारीकरण व पुनरोद्वार हेतु 28.95 लाख रूपये की धनराशि आवंटित की गई थी, इन सब कार्यो की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार, अपर जिलाधिकारी एसएस जंगपांगी, प्रभारी अधिकारी गौरव चटवाल, जीएम केएमवीएम अशोक जोशी, अधीक्षण अभियन्ता लोनिवि रणजीत सिह रावत,सिचाई संजय शुक्ला, जलसंस्थान विशाल सक्सेना,पीएमएस बेस डा0 हरीश लाल, पुलिस अधीक्षक नगर अमित श्रीवास्तव, सिटी मजिस्टेट प्रत्यूष सिह, उपजिलाधिकारी विनोद कुमार, एआरटीओ गुरदेव सिह, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक गोपाल स्वरूप, खान अधिकारी रवि सिह नेगी आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!