Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
ताज़ा खबरेंदेश

कोरोना कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर दिल्ली-एनसीआर में जल्दी चलेंगी कई अनारक्षित ट्रेनें

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 अप्रैल 2021, बुधवार, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर के ट्रेन यात्रियों के लिए राहत भरी खबर आ रही है। कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 15, 16 और 17 अप्रैल से कई अनारक्षित ट्रेनें के संचालन का फैसला किया है। 15 अप्रैल से चलने वाली अनारक्षित ट्रेन लोगों की राह आसान करने लगेंगी। उत्तर रेलवे काफी पहले ट्वीट कर 15, 16 और 17 अप्रैल से चलने वालीं अनारक्षित मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों की सूची जारी कर चुका है। यहां पर बता दें कि इन ट्रेनों में सवार होने से पहले सभी यात्रियों के मास्क और तापमान की जांच की जाएगी। यात्री के दौरान किसी शख्स में यदि कोरोना के कोई लक्षण नजर आते हैं तो तुरंत उसका टेस्ट करवाया जाएगा।

15 अप्रैल से शुरू होने वाली ट्रेनें

  • ट्रेन संख्या – 04335 मुरादाबाद से गाजियाबाद (Train Number –  04335 Moradabad-Ghaziabad)
  • ट्रेन संख्या – 04336 गाजियाबाद से मुरादाबाद (Train Number  – 04336 Ghaziabad- Moradabad)
  • ट्रेन संख्या – 04334 नजीबाबाद से गजरौला  (Train Number –  04334 Najibabad-Gajrola)
  • ट्रेन संख्या – 04333 गजरौला से नजीबाबाद (Train Number  –  04333 Gajrola- Najibabad)

16 अप्रैल से शुरू होने वाली ट्रेनें

  • ट्रेन संख्या – 04327 सीतापुर सीटी से कानपुर (Train Number –  04327 Sitapur City-Kanpur)
  • ट्रेन संख्या – 04330 शाहजहां पुर से सीतापुर सीटी (Train Number  –  04330 Shahjehanpur-Stapur City)

17 अप्रैल से शुरू होने वाली ट्रेनें

  • ट्रेन संख्या – 04328 कानपुर से सीतापुर सीटी (Train Number  – 04328 Kanpur-Sitapur City
  • ट्रेन संख्या – 04329 सीतापुर सीटी से- शाहजहां पुर (Train Number  – 04329 Sitapur City-Shahjehanpur)

उत्तर रेलवे से मिली आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से अनारक्षित ट्रेनों को स्पेशल ट्रेन का नाम दिया गया है। ऐसे में इन स्पेशल ट्रेनों का किराया पैसेंजर ट्रेनों जैसा किफायती नहीं होगा, बल्कि मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों की तरह होगा। अनारक्षित ट्रेनों में सफर करने के लिए लोग स्टेशन पर टिकट बुकिंग काउंटर से टिकट ले सकेंगे। इसके अलावा, टिकट बुकिंग काउंटरों पर भीड़ रोकने और कोरोनो वायरस महामारी के इस समय शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करने के लिए भी व्यवस्था है। इसके अलावा, भारतीय रेलवे यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक करने की सुविधा देगा। वहीं, मोबाइल ऐप से टिकट बुकिंग करने पर यात्रियों का समय बचेगा और कोरोना संक्रमण के दौर में उन्हें रेलवे आरक्षण काउंटर पर आने की जहमत भी नहीं उठानी होगी। रेलवे अधिकारियों की मानें तो इन स्पेशव ट्रेनों में यात्रा करने के दौरान यात्रियों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा। ऐसा नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!