Breaking News :
>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र ने बताया : ‘बम गिरने से पहले बज रहे सायरन’

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 फ़रवरी 2022, शुक्रवार, मुरादाबाद। रूस और यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध से दुनिया के सभी देश सहम गए हैं। भारत से बड़ी संख्या में छात्र एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए यूक्रेन जाते हैं। मुरादाबाद सहित आस-पास के जनपदों के छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं। युद्ध के हालात से छात्रों के साथ ही देश में उनके स्वजन भी परेशान हैं। भारत सरकार छात्रों को वापस लाने के लिए उचित प्रबंध कर रही है। स्वजन उनकी सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थना करने में जुटे हैं। मुरादाबाद के भी कई छात्र-छात्राएं वहां फंसे हुए हैं।

पाकबड़ा थाना क्षेत्र के नंगला निडर गांव निवासी बाबू आलम ठेकेदारी का काम करते है। उन्होंने बताया कि बड़े बेटे मुहम्मद फैज़ को यूक्रेन की टर्न ओपल नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए बीते वर्ष भेजा था। वह यूक्रेन के टर्न ओपल के जीवोवा हास्टल में है। गुरुवार को देर शाम पिता ने बेटे को वीडियो काल करके बात की। सहमी हुई आवाज में बेटे ने बताया कि सुबह चार बजे कीव एयरपोर्ट पर बम गिराए गए हैं। बम गिरते ही एयरपोर्ट पर मौजूद छात्र-छात्राओं को स्थानीय सेना और पुलिस ने बचाकर नजदीक के रेलवे स्टेशन पहुंचा दिया था।

भारत के साथ ही अलग-अलग देश के राजदूत कार्यालयों के बाहर लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। सभी अपने देश वापसी करना चाहता हैं। बातचीत के दौरान ही अचानक सायरन बज उठते हैं और कुछ देर बाद तेज धमाके की आवाज फोन पर स्वजन को सुनाई देती है। बाबू आलम के साथ ही पूरे परिवार के आंख में आंसू आ जाते हैं, लेकिन बेटा फैज उन्हें हिम्मत बंधाता है, कि भारत सरकार की मदद से वह जल्द वापस देश लौट आएगा। उसने परिवार को बताया कि उसे कोई दिक्कत नहीं है। सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया जा रहा है। स्कूल और कालेज पर कोई हमला नहीं हो रहा है। बेटे ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से सभी के पास दो सप्ताह का राशन मौजूद है।

यूक्रेन में फंसे छात्र के पिता बाबू आलम ने बताया कि दो सप्ताह पूर्व तक उन्हें 20 हजार रुपये में टिकट मिल रहा था। उन्हें लगा कि युद्ध जैसे हालात नहीं बनेंगे। अचानक बदले हालात में हवाई टिकट भी चार गुना महंगा हो गया है। बेटे की वापसी के लिए उन्हें 28 फरवरी का टिकट 65 हजार रुपये में मिला है। उन्होंने कहा कि पैसे की कोई चिंता नहीं हैं, बस बेटा सकुशल वापस आना चाहिए।

ठाकुरद्वारा के रतूपुरा मोड़ निवासी महताब आलम यूक्रेन में एमबीबीएस कर रहे थे। दो दिन पहले ही वह यूक्रेन से वापस आने के बाद सीधे अपने गांव पहुंच गए। महताब ने बताया कि वह यूक्रेन के डिनिप्रो शहर की मेडिकल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस कर रहे हैं। तनाव के हालात को देखते स्वजन ने उनकी तत्काल वापसी के लिए टिकट कराया था। दो दिन पूर्व ही वह सुरक्षित घर लौटे हैं। गुरुवार को हमले का दृश्य टीवी पर देखकर वह खुद सहम गए। महताब ने बताया कि अभी भी उसका मित्र उस्मान अंसारी निवासी यूक्रेन में फंसा है। वह मऊ जनपद का निवासी है। यूक्रेन जाने वाली लगभग सभी फ्लाइट को कैंसिल कर दी गई हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!