Breaking News :
>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर
उत्तराखण्ड

दुनिया के इस खतरनाक रास्ते से गायब हुर्इ सीढ़ियां, पर्यटक हैरान

उत्तरकाशी: विश्व के खतरनाक रास्तों में शुमार गर्तांगली से सीढ़ियां गायब देख पर्यटक हैरान नजर आए। दरअसल, इस बार पर्यटन दिवस पर पर्यटकों का एक दल गर्तांगली की सैर को निकला इस दौरान वहां क्षतिग्रस्त लकड़ी की सीढ़ियां और बीते वर्ष एक हिस्से में लगाई गई नई सीढ़ियां हटाई गर्इ मिली, जिससे पर्यटकों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है।

उत्तरकाशी में समुद्रतल से करीब 11 हजार फीट की ऊंचाई पर गर्तांगली को लेकर गंगोत्री नेशनल पार्क और पर्यटन विभाग का रवैया उपेक्षापूर्ण है। जिसके चलते गर्तांगली में कुछ जगह सीढ़ियां क्षतिग्रस्त हो गर्इ हैं, जबकि हिस्से में लगार्इ गर्इ नर्इ सीढ़ियां गायब मिली। पर्यटक और रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन अजय पुरी ने कहा कि दिल्ली में पर्यटन दिवस पर उत्तराखंड को साहसिक पर्यटन के लिए सम्मानित किया गया। लेकिन यहां 17वीं सदी की एतिहासिक सीढ़ियों की यह दशा की गई है।
भारत-चीन सीमा पर जाड़ गंगा घाटी में स्थित सीढ़ीनुमा यह मार्ग दुनिया के सबसे खतरनाक रास्तों में शुमार है। कहा जाता है कि करीब 300 मीटर लंबा यह रास्ता 17वीं सदी में पेशावर से आए पठानों ने चट्टान को काटकर बनाया था। भारत-चीन युद्ध से पहले व्यापारी इसी रास्ते से ऊन, चमड़े से बने वस्त्र व नमक लेकर तिब्बत से बाड़ाहाट (उत्तरकाशी का पुराना नाम) पहुंचते थे। युद्ध के बाद इस मार्ग पर आवाजाही बंद हो गई। लेकिन, वर्ष 1975 से सेना ने भी इस रास्ते का इस्तेमाल बंद कर दिया।

बीते वर्ष प्रशासन व गंगोत्री नेशनल पार्क ने मिलकर इस क्षतिग्रस्त सीढ़ी की मरम्मत करने का कार्य किया। वर्ष 2017 में जब पर्यटक पहली बार गर्तांगली तक गए थे, तो वहां गर्तांगली के कुछ हिस्से में सीढ़ियों की मरम्मत हुई थी, जिससे पर्यटकों ने जमकर लुत्फ उठाया था। लेकिन, इस बार वहां का नजारा ही कुछ और रहा। अजय पुरी कहते हैं कि वे बीते वर्ष भी गर्तांगली की सैर करने गए थे और इस वर्ष भी। लेकिन, इस बार गर्तांगली की लकड़ी की सीढ़ियों को देखकर बड़ी हैरानी हुई।

जिन सीढ़ियों की बीते वर्ष मरम्मत की थी, उन सीढ़ियों का तो पता ही नहीं है। इसके साथ ही कुछ हिस्से से पुरानी क्षतिग्रस्त सीढ़ियां भी गायब हैं, जो साहसिक पर्यटन के लिए बेहद दुखद है। गंगोत्री नेशनल पार्क के प्रभारी उप निदेशक संदीप कुमार ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!