Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डखेल-जगतदेहरादून

सचिव तकनीकी शिक्षा रविनाथ रमन की गरिमामय उपस्थिति में हुआ राज्य स्तरीय अंतर पॉलीटेक्निक खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता-2023 का समापन

खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियाँ भी शिक्षा का ही महत्वपूर्ण हिस्सा है : रविनाथ रमन

आकाश ज्ञान वाटिका, 02 मार्च 2023, गुरुवार, देहरादून। उत्तराखण्ड प्राविधिक शिक्षा विभाग द्वारा महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज रायपुर देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर पॉलीटेक्निक खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं 2023 का समापन मुख्य अतिथि सचिव तकनीकी शिक्षा, उत्तराखण्ड शासन रविनाथ रमन, की गरिमामय उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम में सचिव तकनीकी शिक्षा ने एन०सी०सी० कडेट परेड की सलामी ली तथा प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया एवं छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

सचिव तकनीकी शिक्षा रविनाथ रमन ने छात्र-छात्राओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राज्यस्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु बधाई व शुभकामनायें देते हुए कहा कि खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियाँ भी शिक्षा का ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। तत्पश्चात् झण्डा अवतरण किया गया एवं प्रतियोगिता समापन की घोषणा की गयी। राज्य स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता 2023 में जोन चैंपियनशिप में गढ़वाल- 2 (रूड़की) जोन कुमाऊँ-2 (काशीपुर) तथा जोन कुमाऊँ-1 (द्वाराहाट) ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा व्यक्तिगत चैंपियनशिप में महिला वर्ग में 02 स्वर्ण पदक के साथ राजकीय पॉलीटेक्निक देहरादून की आकांक्षा तथा पुरूष वर्ग में 03 स्वर्ण पदक के साथ राजकीय पॉलीटेक्निक द्वाराहाट के नीरज बडशिलीया विजेता रहे। 200 मीटर दौड़ महिला वर्ग में राजकीय पॉलीटेक्निक श्रीनगर की जेसिका चौहान, राजकीय पॉलीटेक्निक नरेन्द्रनगर की पायल नेगी तथा राजकीय महिला पॉलीटेक्निक अल्मोड़ा की मीनाक्षी तिवारी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया।

200 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में राजकीय पॉलीटेक्निक द्वाराहाट के नीरज बडशिलिया राजकीय पॉलीटेक्निक बाजपुर के रक्षित पाण्डे तथा के०एल०पी० पॉलीटेक्निक रूड़की के मानस कश्यप ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया।

1500 मीटर दौड पुरुष वर्ग में राजकीय पॉलीटेक्निक चम्पावत के नितिन, राजकीय पॉलीटेक्निक लोहाघाट के प्रदीप सिंह बोहरा तथा राजकीय महिला पॉलीटेक्निक दन्या के दिनेश नैनवाल ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया।

4×100 मीटर रिले रेस पुरूष वर्ग में के०एल०पी० पॉलीटेक्निक रूडकी, राजकीय पॉलीटेक्निक द्वाराहाट के तथा राजकीय पॉलीटेक्निक टनकपुर ने क्रमशरू प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया।

4×100 मीटर रिले रेस महिला वर्ग में राजकीय पॉलीटेक्निक श्रीनगर, के०एल०पी० पॉलीटेक्निक रुड़की, तथा राजकीय पॉलीटेक्निक देहरादून ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया।

बैडमिंटन एकल पुरुष वर्ग में राजकीय पॉलीटेक्निक लोहाघाट के नीलेश मुरारी प्रथम तथा राजकीय पॉलीटेक्निक हरिद्वार के नीदान शाह द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन युगल पुरूष वर्ग में के०एल०पी० रूड़की पॉलीटेक्निक के हर्षित अमरीश, सत्यम आर्य प्रथम तथा राजकीय पॉलीटेक्निक गौचर के शिवम मैखुरी, आदित्य नेगी द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

टेबल टेनिस एकल पुरुष वर्ग में राजकीय पॉलीटेक्निक बीरोखाल के अभिषेक प्रथम तथा राजकीय पॉलीटेक्निक देहरादून के विवेक भंडारी द्वितीय स्थान प्राप्त किया । टेबल टेनिस युगल पुरूष वर्ग में राजकीय पॉलीटेक्निक देहरादून के प्रदीप सिंह मेहता, विवेक भंडारी प्रथम तथा राजकीय पॉलीटेक्निक बीरोखाल के अभिषेक, अमन सिंह रावत द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

इस समारोह में उत्तराखण्ड प्राविधिक शिक्षा विभाग के निदेशक आर०पी० गुप्ता, उत्तराखण्ड प्राविधिक शिक्षा परिषद रूड़की सचिव देशराज, संयुक्त निदेशक डॉ० राजेश उपाध्याय, ए०ए० हाशमी, संयुक्त सचिव आई.आर.डी.टी. डॉ० मुकेश पाण्डे, उपनिदेशक नाथीराम, एस.के. वर्मा एवं एम.के. कन्याल, प्रधानाचार्य श्री आलोक मिश्रा, अवनीश जैन, श्रीमती सरिता कटियार, सुरेश कुमार, ए.के. सिंह, ओमकार शर्मा, विकास गुप्ता, आर.पी. यादव, एस.पी. सचान, डॉ० ए.के. सिंह एवं पूर्व में सेवानृवित्त गणमान्य व्यक्ति आदि मौजूद रहे। समापन कार्यक्रम के अंत में डॉ० राजेश उपाध्याय द्वारा मुख्य अतिथि सहित उपस्थित गणमान्य महानुभावों आभार व्यक्त करते हुये धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!