Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी सविन बंसल के विशेष प्रयासों से अमृतपुर बाईपास सड़क निर्माण परियोजना को लगने लगे हैं पंख, मुख्यमंत्री ने पूर्व में की गई थी घोषणा

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 नवम्बर 2020, बुधवार, हल्द्वानी (सूचना)। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल के विशेष प्रयासों से अमृतपुर बाईपास सड़क निर्माण की घोषणा प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा बीते समय में की गई थी। इस महत्वपूर्ण परियोजना को पंख लगने लगे हैं। जिसके चलते इस योजना के निर्माण में आने वाले समय में काफी गति आयेगी और यह जनहित का महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट धरातल पर मूर्त रूप लेगा। इस जनहित के मेगा प्रोजेक्ट का जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियन्ता लो.नि.वि., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ दोबार मौका मुआयना किया तथा इस प्रोजेक्ट की भौगोलिक स्थिति का विशलेषण किया तथा मुख्यमंत्री से इस प्रोजेक्ट के सम्बन्ध में विशेष आग्रह किया गया। जिलाधिकारी के इस महत्वपूर्ण मेगा जनहित के प्रोजेक्ट को मुख्यमत्री द्वारा अभिनव एवं महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की श्रेणी में रखते हुए जिला प्रशासन की विशेष सराहना की और मुख्यमंत्री द्वारा इस प्रोजेक्ट के सम्बन्ध में गुजरे समय नैनीताल में आयोजित कार्यक्रम में सार्वजनिक तौर पर घोषणा भी की।

जिलाधिकारी ने बताया कि अमृतपुर बाईपास योजना के निर्माण होने से पर्यटन का विकास होगा, वही गुलाबघाटी के पास लगने वाले जाम से निजात भी मिलेगी। उन्होंने बताया कि कुमाऊँ मण्डल के अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चम्पावत व बागेश्वर से पर्यटन सीजन में आने वाले 80 प्रतिशत वाहन भीमताल रानीबाग मोटरमार्ग का प्रयोग करते हैं, ऐसे मे पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले वाहनोें से गुलाबघाटी में जाम लग जाता है। जिसके कारण हल्द्वानी महानगर की यातायात व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हो जाती है। अमृतपुर बाईपास बनने से वाहनों को गौलापार बाईपास से गुजारा जायेगा जिससे गौलापार क्षेत्र का चहुमुखी विकास होगा, नये व्यवसायिक प्रतिष्ठान स्थापित होंगे, जिससे स्थानीय लोगोें को रोजगार भी मिलेगा। इस प्रोजेक्ट के लिए शासन द्वारा 70 लाख रूपये की धनराशि डीपीआर बनाने हेतु आवंटित कर दी है। इस महत्वपूर्ण परियोजना पर 41 करोड़ का व्यय होगा जिसका प्रस्ताव जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में तैयार कर शासन को भेजा जा चुका है। जिलाधिकारी ने बताया कि गुलाबघाटी सडक पर कच्ची भूमि होने के कारण बार-बार सड़क निर्माण पर धनराशि व्यय होता था इसके दीर्घकालीन समाधान हेतु जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने अमृतपुर बाईपास बनाने हेतु सर्वे लोनिवि अधिकारियों के साथ ही भ-वैज्ञानिकों से कराया। इस सड़क के निर्माण के लिए आईआईटी रूड़की के भू-वैज्ञानिकों ने तकनीकी सर्वे भी पूरा कर लिया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि बढ़ते हुये वाहनों के दबाव के कारण पर्यटक सीजन में मीलों लम्बा जाम लगने से लोगों व पर्यटकों के समय की बर्बादी होती थी और इस जाम का असर यह होता था कि शहर के अन्य मार्ग भी वाहनों की लम्बी कतारों से जाम युक्त हो जाते थे और ऐसे में वाहनों का आवागमन काफी समय तक बाधित रहता था। इस समस्या के स्थाई निराकरण के लिए अमृतपुर बाईपास निर्माण से इस विकट समस्या का स्थाई समाधान हो सकेगा और हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले तथा आने वाले वाहनों को जाम की स्थिति से नहीं गुजरना होगा।

जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा संख्या 550/2019 के क्रम में जनपद नैनीताल के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 87 (109) काठगोदाम से रानीबाग प्रभाग हेतु बाईपास मोटरमार्ग तथा 90 मीटर स्पान स्टील गार्डर पुल के निर्माण हेतु 3.27 हेक्टेयर वन भूमि प्रभावित हो रही है। इस वन भूमि के सापेक्ष क्षतिपूरक वृक्षारोपण हेतु दोगुने क्षेत्रफल की हेक्टेयर सिविल भूमि को वन विभाग के पक्ष मे हस्तानान्तरित कर दिया गया है। इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का स्थलीय निरीक्षण जिला प्रशासन के प्रशासनिक अधिकारियों तथा लो.नि.वि. के अभियन्ताओं द्वारा कर लिया गया है। जल्द ही इस पर कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा। इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के लिए उप जिलाधिकारी रिचा सिंह तथा अनुराग आर्य के विशेष प्रयासोें से दो माह के भीतर वन विभाग को हस्तान्तरित होेने वाली भूमि का चयन किया गया। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने प्रशासनिक अधिकारियों तथा लो.नि.वि. के अभियन्ताओं को त्वरित सर्वे कर प्रस्ताव तैयार कर शासन को भिजवाने के लिए बधाई दी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!