Breaking News :
>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
देश

‘पचास करोड़ दो, 72 घंटे में मरवा दूंगा मोदी को’ कहने वाले तेजबहादुर के बचाव में उतरी सपा

वाराणसी। बीएसएफ से बर्खास्त किए जाने के चलते तकनीकी कारणों से मोदी के सामने सपा प्रत्याशी बनने से रह गए तेजबहादुर यादव के दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में बर्खास्त फौजी अपने साथियों के साथ शराब पीते नजर आ रहा है। दूसरे वायरल वीडियो में तेजबहादुर व उसके साथी 50 करोड़ रुपये मिलने पर 72 घंटे के अंदर पीएम मोदी को मारने की बात कह रहे हैं।

वीडियो के वायरल होते ही सपा बचाव में उतर आई तो दूसरी तरफ बर्खास्त फौजी तेजबहादुर ने शराब पीने की बात तो स्वीकार की, लेकिन पचास करोड़ में मोदी को जान से मारने के मामले को साजिश करार दिया। पहले तो कहा कि ये दो साल पुराना वीडियो है जो उसके ही दगाबाज मित्रों ने चुपके से शूट किया था फिर दावा किया कि ये भाजपा की आइटी सेल की करतूत है। वीडियो में छेड़छाड़ की गई है। वह इसकी शिकायत दर्ज कराने के साथ ही जांच कराएगा कि ऐसा किसने किया है।

वहीं सपा ने कहा कि निजी पलों से जुड़ा दो साल पुराने वीडियो को प्रचारित करना विरोधियों की हताशा दर्शा रहा है। चुनाव का दौर है, अभी विरोधियों की ओर से और भी वीडियो वायरल किए जा सकते हैं। सपा गठबंधन की ओर से तेजबहादुर ने वाराणसी से नामांकन किया था। तेज बहादुर को बर्खास्तगी क्लॉज को लेकर नोटिस दी गई और बाद में पर्चा खारिज हो गया था। इसके बाद से वह सपा प्रत्याशी शालिनी यादव का प्रचार कर रहे हैं।

साथी संग जाम लड़ा रहे थे

एक वीडियो क्लिप में तेजबहादुर दिल्ली पुलिस के सिपाही पंकज व कुछ अन्य के साथ शराब पीते नजर आ रहे हैं।

‘हदुस्तान में कोई नहीं देगा, पाकिस्तान में दे देगा’

दूसरे वायरल वीडियो क्लिप में पंकज और उसके साथी फौजी से पूछ रहे कि तुम्हे पचास करोड़ मिलेंगे तो क्या मोदी को मरवा दोगे। बर्खास्त फौजी की तरफ से जवाब मिलता है कि पचास करोड़ मिलेगा तो 72 घंटे में मोदी को मरवा देगा। उसके साथी कहते हैं कि मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं। सवा सौ करोड़ लोगों के प्रधानसेवक हैं। भारत में तो कोई देगा नहीं पचास करोड़, पाकिस्तान में मिल जाएगा। एक साथी इसी दौरान दिल्ली के सीएम केजरीवाल से भी संपर्क करने की बात कहता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!