Breaking News :
>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

आज चार नए क्षेत्रों को किया गया कन्टेनमेंट जोन घोषित, जानिए कौन-कौन से हैं ये क्षेत्र

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 20 अगस्त 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया कि नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्तर्गत स्थित राजेश्वरी पुरम वार्ड नंबर 95 नत्थनपुर जोगीवाला, सुरभि इनक्लेव कैनाल रोड जाखन, तहसील डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत कान्हरवाला तथा ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खाण्ड-2 रायवाला में कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्त्यिों के पाये जाने के फलस्वरूप आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय करते हुए उक्त क्षेत्रों को कन्टेंनमेंट जोन घोषित किया गया है।
नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्तर्गत स्थित राजेश्वरी पुरम वार्ड नम्बर-95 नत्थनपुर जोगीवाला का वह हिस्सा जिसके पूरब दिशा में अनिल शर्मा का भवन, पश्चिम दिशा में शिवनन्दन नेगी का भवन, उत्तर दिशा में सड़क तथा दक्षिण दिशा में विष्णु प्रसाद भट्ट का भवन अवस्थित है, सुरभि इनक्लेव कैनाल रोड जाखन का वह हिस्सा, जिसके पूरब दिशा में दिनेश सिंघल का भवन, पश्चित दिशा में जसंवत सिंह बिष्ट का भवन, उत्तर दिशा में खाली प्लाट तथा दक्षिण दिशा में सड़क आम रास्ता अवस्थित है, तहसील डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत वार्ड न०-3 कान्हरवाला का वह हिस्सा जिसके पूरब दिशा में थानों सड़क मार्ग, पश्चिम दिशा में कृषि भूमि मनीष रावत, उत्तर दिशा में कृषि भूमि मनीष रावत पश्चिम दिशा में 6 फीट चैड़ा सम्पर्क मार्ग तथा ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खाण्ड-2 रायवाला का वह हिस्सा जिसके पूरब दिशा में खाली कृषि भूमि तत्तपश्चात सेना विभाग रायवाला, पश्चिम दिशा में ग्रामीण सड़क, उत्तर दिशा में विद्युत पोल खाली भूमि व जसवन्त का मकान, दक्षिण दिशा में शैलेन्द्र नेगी की दुकान व मकान अवस्थित है को कन्टेंनमेंट जोन घोषित किया गया है।
जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में आज जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने पर 235 व्यक्तियों के चालान किये गये। जिला प्रशासन द्वारा आज जनपद के विभिन्न स्थानों में अधिकृत 10 मोबाईल वैन के माध्यम से 114 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया। दुग्ध विकास विभाग द्वारा कन्टेनमेंट जोन क्षेत्रों में 55 ली0 दूध विक्रय किया गया।
आज अपराह्न तक वायुसेवा के माध्यम से जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर पहुँचे 236 प्रवासी व्यक्तियों को स्वास्थ्य जाँच उपरान्त जनपद में क्वारेंनटीन किया गया है। जनपद के जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट से विभिन्न प्रदेशों के 248 व्यक्तियों को गंतव्यों हेतु भेजा गया। आज अपराह्न तक देहरादून रेलवे स्टेशन से दिल्ली हेतु 299 व्यक्ति गये। जनपद में विभिन्न विकासखण्डवार मनरेगा कार्यों के अन्तर्गत आतिथि तक 2299 निर्माण कार्य प्रारम्भ किये गये, जिनमें 29549 श्रमिकों को सैनिटाईजेशन एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करवाते हुए उक्त कार्य में योजित कर रोजगार उपलब्ध कराया गया। कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत जिला आपदा कन्ट्रोल रूम में 35 काल प्राप्त हुई, जिनमें सभी काॅल पास हेतु प्राप्त हुई।
जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत प्राप्त हुई रिपोर्ट में 40 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त हुई है। आज जनपद में 35 व्यक्ति कोविड-19 संक्रमण के उपचार के पश्चात स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं तथा वर्तमान में जनपद में 718 व्यक्ति कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत उपचाररत् हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में आज कुल 1073 व्यक्तियों के सैम्पल लिये गये।
कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु समस्त मेडिकल स्टोर पर बिना चिकित्सक के परामर्श की पर्ची के सर्दी, खाँसी व जुकाम की दवाईयों का विक्रय प्रतिबन्धित किये जाने के उपरान्त समस्त मेडिकल स्टोर स्वामियों द्वारा जनपद में कुल 59 व्यक्तियों को चिकित्सकीय पर्ची के आधार पर सर्दी, खाँसी व जुकाम की दवाईयां विक्रय की गयी।
आशा कार्यकर्तियों द्वारा जनपद देहरादून अन्तर्गत बनाये गये विभिन्न कन्टेंनमेंट जोन में व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया जा रहा है जिसके अन्तर्गत आतिथि तक 1187 व्यक्तियों का फाॅलोअप किया जा चुका है। अन्य राज्यों से जनपद में पंहुचे कुल 481 व्यक्तियों को स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत क्वारेंनटीन किया गया। आँगनबाड़ी कार्यकर्तियों जनपद के विकासखण्ड डोईवाला, रायपुर, सहसपुर एवं विकासनगर में में कुल 75452 व्यक्तियों का सर्विेलांस किया गया। जिला प्रशासन द्वारा होम क्वारेंनटीन किये गये व्यक्तियों की लगातार दूरभाष के माध्यम से सर्विलांस किया जा रहा है। आज जनपद में कुल 5473 व्यक्तियों का दूरभाष के माध्यम से सर्विलांस किया गया तथा अब तक कुल 55337 व्यक्तियों का दूरभाष के माध्यम से सर्विलांस किया गया है।
कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा के दृष्टिगत विभिन्न राजकीय चिकित्सालयों के चिकित्सकोंध्कार्मिको हेतु 375 एन-95, 2100 ट्रिपल लेयर मास्क, 250 वीटीएम वायल, 146 सेनिटाइजर, 725 सर्जिकल गलब्स, 2500 एग्सामिनेशन गलब्स वितरित किये गये।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!