Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आजादी की 75वी वर्षगाँठ रुद्रपुर पुलिस लाइन पहुॅचकर किया ध्वजारोहण

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 अगस्त, 2022, सोमवार, रूद्रपुर। आजादी की 75वी वर्षगाँठ को समूचा देश अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को जनपद में स्वतंत्रता दिवस पूरे धूम-धाम से मनाया गया।

सैनिक कल्याण एवं जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन पहुॅचकर ध्वजारोहण किया और फलदार पौधों का रोपण भी किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। उन्होंने इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए कहा कि 15 अगस्त यानि आज जब हम आजादी के इस पवित्र दिवस को मना रहे हैं। इस अमृत महोत्सव का एतिहासिक अवसर देश के स्वतंत्रता सेनानियों, अमर शहीदों को नमन करने व याद करने का भी दिन है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए जिन्होंने अपना जीवन दे दिया, अपनी जवानी दे दी, जवानी जिलों में काट दी, जिन्होंने फांसी के फंदे को खुशी-खुशी चूम लिया, देश की आजादी के उन सभी अमर बलिदानीयों को आदर पूर्वक नमन करता हूँ।
उन्होंने का कि आजाद भारत के विकास, शांति, समृद्धि और सभी की आशाओं-आकांक्षाओं को पूर्ण करने के लिए जिन-जिन लोगों ने योगदान किया है, उन सभी महान विभूतियों को भी आज दिल की गहराइयों से नमन करते हैं।
उन्होंने काव्य पंक्ति पढ़ते हुए कहा कि :

’’आज तिरंगा लहराता है अपनी पूरी शान से,
हमें मिली आज़ादी है, वीरों के बलिदान से’’

सैनिक कल्याण एवं जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि देश की आजादी के असली अहसास और स्वतंत्र गणराज्य के तौर देश की शान में 2014 के बाद से गुणात्मक बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नए भारत की उम्मीदों और आशाओं की उड़ान को पंख दिए जा रहे हैं। आज पूरी दुनियां हमारी शक्ति और कूटनीति को सम्मान दे रही है। यह भारत के नवनिर्माण का नया युग है। उन्होंने कहा कि आप गूगल पर सर्च कीजिए और जानिए कि प्रति दिन देश में कितने किलोमीटर राजमार्ग बने, कितने स्कूल और अस्पताल बने, उत्तराखण्ड ही नहीं कश्मीर जैसे दुर्गम पहाड़ी राज्यों में हिमालय की गोद में रेल नेटवर्क तैयार हो रहा है। उन्होंने कहा कि बहुत नजदीक से समाज को देखा और महसूस किया है कि हमारे ग्रामवासी हों या नगरवासी, उनकी रुचियां और आदतें भले ही अलग-अलग हों लेकिन उनके सपने एक जैसे हैं।
उन्होंने कहा कि 1947 से पहले सभी भारतीयों का लक्ष्य था देश को आजादी दिलाना। आज हमारा लक्ष्य है, विकास की गति को तेज करना और शासन व्यवस्था को कुशल और पारदर्शी बनाना। उत्तराखण्ड के युवा, ऊर्जावान और जोशीले मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में हमारा राज्य नई कार्यसंस्कृति बना रहा है।

जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भारत युवाओं का देश है। हमारे समाज का स्वरूप तय करने में युवाओं की भागीदारी निरंतर बढ़ रही है। हमारे युवाओं की ऊर्जा खेल से लेकर विज्ञान तक और ज्ञान की खोज से लेकर सॉफ्ट स्किल तक कई क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा बिखेर रही है। हमारे युवाओं ने अभी कॉमनवेल्थ खेलों में इसी जोश को दिखाया भी है। आज के भारत के युवाओं के सपने में आप भविष्य के भारत की झलक देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिक सरहदों पर बर्फीले पहाड़ों पर, चिलचिलाती धूप में, सागर और आसमान में पूरी बहादुरी और चौकस के साथ देश की सुरक्षा में समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का नया भारत उनके लिए बेहतर हथियार उपलब्ध करा रहा है। स्वदेश में ही रक्षा उपकरणों के लिए नई सप्लाई चैन विकसित की जा रही है। उन्होंने कि सैनिकों को कल्याणकारी सुविधायें प्रदान कर रहे हैं तब हम अपने स्वाधीनता सेनानियों के सपनों का भारत बना रहे हैं।
उन्होंने देशवासियों के लिए अन्न पैदा कर रहे हैं और पौष्टिक आहार उपलब्ध कराकर देश की आजादी को शक्ति प्रदान कर रहे हैं किसानों को भी नमन किया। उन्होंने कहा कि हम माताओं बहनों और मातृशक्ति के बलिदान को उनकी ताकत को कैसे भूल सकते हैं। कई मायनों में महिलाओं ने आजादी को व्यापक बनाने में देश की आजादी की सार्थकता को साबित किया है।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि लक्ष्य हिमालय जितने ऊंचे हैं। हमारे सपने अनगिनत तारों से भी ज्यादा है। लेकिन हम यह भी जानते हैं कि हमारे भविष्य की ओर उन्मुख्य नेतृत्व के हौसलों की उड़ान के आगे आसमान भी छोटा है।उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर संकल्प लें कि हमारा सामर्थ्य हिंद महासागर जितना गहरा हो, हमारी कोशिशें गंगा की धारा जितनी पवित्र हों। उन्होंने कहा कि याद रखिए हमारे मूल्यों के पीछे हजारों सालों की पुरानी वैदिक संस्कृति और ऋषि मुनियों की तपस्या और देशवासियों का त्याग है जो हमारी प्रेरणा बन रहा है।
कार्यक्रम में पुलिस विभाग द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में विधायक शिव अरोरा, ब्लॉक प्रमुख ममता जलहोत्रा, जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, सांसद प्रतिनिधि विपिन जलहोत्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता, भारत भूषण चुघ, विकास शर्मा, जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त, एसएसपी मंजुनाथ टीसी, अपर जिलाधिकारी डॉ० ललित नारायण मिश्र, जय भारत सिंह, उप जिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह, सीएमओ डॉ० सुनीता रतूड़ी चुफाल, जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ० आशुतोष पन्त, जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी उमाशंकर नेगी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!