Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

उत्‍तराखंड में सौर और पिरुल ऊर्जा से रोशन होंगे पहाड़ के गांव

देहरादून: प्रदेश में सौर और पिरुल ऊर्जा से पहाड़ में पलायन रोकने की नई कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग (यूईआरसी) ने नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों तथा ईंधन आधारित सह उत्पादकों से विद्युत आपूर्ति के लिए शुल्क, क्षमता और निबंधन नीति लागू कर दी है। नई नीति के तहत पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर लाभ मिलेगा। सभी प्रोजेक्ट में केंद्र सरकार की ओर से 70 फीसद सब्सिडी का लाभ भी मिलेगा। शनिवार से ही इसके लिए आवेदन किए जा सकते हैं। यूईआरसी के अलावा उरेडा में आवेदन पत्र उपलब्ध हैं।

पहाड़ों के लघु उद्योगों में बिजली की कमी को दूर करने के लिए यूईआरसी ने सौर ऊर्जा के अलावा पिरुल पर आधारित बिजली परियोजना की नीति बनाई है। शुक्रवार को आयोग ने संशोधित और नई नीति लागू कर दी। सौर ऊर्जा और पिरुल पर आधारित परियोजना पहाड़ में पलायन रोकने और रोजगार बढ़ाने में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खासकर सौर ऊर्जा पर आधारित ग्रिड इंटरेक्टिव रूफ एवं लघु सौर पीवी परियोजनाओं की क्षमता को इस नीति में संशोधित किया गया है।

आयोग के अध्यक्ष सुभाष कुमार ने कहा कि पहले 1000 किलोवाट तक क्षमता के प्रोजेक्ट सौर ऊर्जा में दिए जा रहे थे। मगर, पहाड़ की भौगोलिक परिस्थिति और दूसरे कारणों का अध्ययन करने के बाद इसमें संशोधन कर दिया है। अब दो किलोवाट से एक मेगावाट तक के प्रोजेक्ट का लाभ ग्रामीण उठा सकते हैं। इसके तहत घरों की छतों या खाली पड़ी जमीन पर प्रोजेक्ट मामूली लागत पर लगाए जा सकते हैं।

जिसके लिए केंद्र सरकार 70 प्रतिशत अनुदान देगी। इसके अलावा बैंकों से भी लोन लेकर प्रोजेक्ट लगाए जा सकते हैं। इसी तरह आयोग ने पिरुल बायोमास गैसीफायर परियोजना को भी राज्य में शुरू कर दिया गया है। इसके लिए भी जारी नीति में शुल्क, ट्रैरिफ, निबंधन के मापदंड लागू कर दिए हैं।

डेढ़ से दो रुपये किलो खरीदेंगे पिरुल

पिरुल विद्युत उत्पादन नीति में स्थानीय लोगों के रोजगार को ध्यान में रखते हुए आयोग ने डेढ़ रुपये से लेकर दो रुपये प्रति किलो पिरुल बेचने का निर्णय लिया है। एक व्यक्ति प्रतिदिन 300 से 400 किलोग्राम पिरुल(चीड़ की पत्तियां) एकत्र कर सकता है। इससे प्रतिमाह पांच हजार से छह हजार की आय हो सकती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!