Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डसामाजिक गतिविधियाँ

जिला प्रशासन की टीम द्वारा स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग से जनपद अन्तर्गत आज दिनभर किये गए कार्यों का विवरण  

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, १३ मई २०२०, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि जनपद में कोरोना संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के दृष्टिगत विभिन्न राज्यों से आने वाले प्रवासियों की जनपद की सीमाओं पर स्वास्थ्य जांच एवं रैण्डम सैम्पलिंग का कार्य जनपद क्षेत्रान्तर्गत आशारोड़ी चैकपोस्ट में किया जा रहा है तथा आज से कुल्हाल सीमा पर भी चिकित्सकीय टीम द्वारा जनपद में आने वाले व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच एवं रैण्डम सैम्पलिंग का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। आज खबर लिखे जाने तक अन्य प्रदेशों से जनपद में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों की स्वास्थ्य परीक्षण एवं रैण्डम सैम्पलिंग की गयी, जिनमें आशारोड़ी चेकपोस्ट पर 32 एवं कुल्हाल चैक पोस्ट पर 18, कुल 50 व्यक्तियों की रेण्डम सैम्पलिंग की गयी।

जिलाधिकारी ने बताया कि इन्टिग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सिस्टम से विशेष  साफ्टवेयर के माध्यम से होम क्वारेंटाइन किये गये 3200 व्यक्तियों की  निगरानी की जा रही है। इसी प्रकार जिन राज्यों में कोरोना संक्रमण का प्रभाव अधिक है ऐसे राज्य/क्षेत्रों से आने वाले व्यक्तियों की सघन चिकित्सकीय जाँच जनपद की सीमाओं पर स्थापित मेडिकल टीम द्वारा की जा रही है।

जनपद में चण्डीगढ़ से आये राज्य के 979 व्यक्तियों को देहरादून से स्वास्थ्य जाँच (थर्मल स्क्रीनिंग) के उपरान्त सम्बन्धित जनपदों हेतु भेजा गया, जिनमें पौड़ी गढवाल के 159, उत्तरकाशी के 109, टिहरी गढवाल के 221, चमोली के 105, हरिद्वार के 3, रूद्रप्रयाग के 59, उधमसिंहनगर के 10, नैनीताल के 52, अल्मोड़ा के 128, पिथौरागढ़ के 66, बागेश्वर के 51, चम्पावत के 16 व्यक्तियों को उनके जनपद भेजा गया। इसी प्रकार जनपद देहरादून से 4 व्यक्तियों को उनके जनपद बिजनौर भेजा गया।

जनपद में कोरोना वायरस से संक्रमण के प्रसार को रोके जाने के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए निबन्धन कार्यालयों में आज जन सामान्य द्वारा कुल 68 लेख पत्रों का पंजीकरण (रजिस्ट्री) कराई गयी, जिससेे  77.94 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ।

कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत डाॅ० ए.के. डिमरी, एवं जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी जी.सी. कण्डवाल द्वारा पीएमजीएसवाई कार्यालय इन्दिरानगर के 46 कार्मिकों, सुविधा स्टोर बसंत विहार के 15 सुविधा सुपर स्टोर्स के 25 कुल 86 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया।

जनपद में विभिन्न विकासखण्डवार मनरेगा कार्याें के अन्तर्गत आतिथि तक 867 निर्माण कार्य प्रारम्भ किये गये, जिनमें 9615 श्रमिकों को सैनिटाईजेशन एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करवाते हुए उक्त कार्य में योजित कर रोजगार उपलब्ध कराया गया। प्रधानमंत्री जनधन खाताधारकों द्वारा जनपद में विभिन्न बैंकों से 3155 लाभार्थियों द्वारा अपने जनधन खाते से धनराशि की निकासी की गयी। मोबाईल एटीएम वैन आजाद कालोनी एवं चमन विहार में जनसुविधा हेतु उपलब्ध रही।

कोविड-19 के संक्रमण के  दृष्टिगत जिला आपदा परिचालन केन्द्र देहरादून में जन सहायता हेतु स्थापित कन्ट्रोलरूम में कुल 85 काॅल प्राप्त हुई हैं, जिसमें, ई-पास हेतु 81, राशन हेतु 4 काॅल प्राप्त हुई। दून हैप्पी मील्स में एग्नेस कुंजेस सोसायटी होप प्रोजेक्ट द्वारा 100 पेयजल की बोतल  जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई गयी।

कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत किये गये लाॅकडाउन अवधि में विभिन्न संस्थाओं एवं व्यक्तियों द्वारा निरन्तर निराश्रित एवं निर्धन परिवारों/ व्यक्तियों हेतु भोजन के पैकेट एवं राशन उपलब्ध करवाकर जिला प्रशासन का सहयोग किया जा रहा है। इसी क्रम में आज विभिन्न स्वंयसेवी संस्थाओं ने जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करते हुए भोजन पैकेट उपलब्ध कराये, जिसमें मुख्यतः राधास्वामी सत्संग व्यास, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर समिति, झण्डा बाजार, रोशनी जन सेवा संस्थान डी.एल. रोड चौक देहरादून, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय देहरादून, सत्य सांई सेवा संस्थान, शिल्पा प्रोडक्शन, कालिका मन्दिर समिति, स्काउट एवं गाईड, सीता रसोई-बालाजी सेवा समिति द्वारा भोजन के पैकेट उपलब्ध कराये गये।

जनपद सदर क्षेत्रान्तर्गत कुल 3565 व्यक्तियों को  भोजन के पैकेट वितरित किये गये जिनमें, वरिष्ठ नागरिक 1, थाना पटेलनगर में 1000, पटेलनगर चौकी में 600, आराघर चौकी में 300, धारा चौकी में 546, इन्दिरानगर चौकी में 200, आईएसबीटी चौकी में 520, नगर निगम में 150, कचहरी में 130, घंटाघर में 40, पत्थरीबाग में 4, कौलागढ़ में 4,  अजबपुर में 40, ट्रांस्पोर्ट नगर में 20, आईटी पार्क में 10  व्यक्तियों को भोजन के पैकेट वितरित किये गये।

जिला प्रशासन की टीम द्वारा स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग से जनपद अन्तर्गत विकासखण्ड चकराता, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर व डोईवाला एवं तहसील सदर में कुल 2072 निराश्रित पशुओं जिसमें 1519 श्वान, 497 गौवंश एवं 56 अन्य पशुओं को चारा व पशु आहार उपलब्ध कराया गया।

जिला प्रशासन की टीम द्वारा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं व्यक्तियों के सहयोग से जनपद के विभिन्न स्थानों पर 1220 अन्नपूर्णा राशन किट वितरित की गयी, कोतवाली दून में 100, थाना कैन्ट में 40, थाना रायपुर में 200, थाना पटेलनगर में 240,  थाना राजपुर में 240, थाना नेहरू कालोनी में 300, तहसील मसूरी में 100 अन्नपूर्णा किट वितरित किये गये।

जनपद के देहरादून क्षेत्र में 7 सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों के माध्यम से प्रति पैकेट रू० 43 की दर से 500 पैकेट विक्रय किया गया। इसी क्रम में जनपद के  विभिन्न चयनित स्थानों पर प्रशासन द्वारा अधिकृत 24 मोबाईल वैन के माध्यम से सस्ते दरों पर 125.60 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया। जिला प्रशासन की टीम द्वारा जनपद के ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र में अवस्थित बीस बीघा, शिवा एन्कलेव ऋषिकेश में खाद्य एवं दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई गयी। जिला पूर्ति विभाग द्वारा आजाद कालोनी में 42 एवं बीस बीघा ऋषिकेश में 15 गैस सिलेण्डर वितरित किये गये।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत आजाद कालोनी में 977, तथा बीस बीघा ऋषिकेश में 481 उपभोक्ताओं को खाद्यान उपलब्ध कराया गया। दुग्ध विकास विभाग द्वारा आजाद कालोनी में 155 ली०, चमन विहार कालोनी में 50 ली०, बीस बीघा ऋषिकेश में 50 ली०, शिवा एन्कलेव में 45 एवं आवास विकास कालोनी ऋषिकेश में 45 कुल 345 ली० दूध विक्रय किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!