Breaking News :
>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण
ताज़ा खबरेंविदेश

इजरायल और हमास के बीच तनाव जारी : हमास ने इजरायल पर दागे करीब 300 रॉकेट; लॉड शहर में इमरजेंसी लागू, भारतीय महिला की मौत

आकाश ज्ञान वाटिका, १२ मई २०२१, बुधवार, गाजा। इजरायल और हमास के बीच हफ्तों से जारी तनाव अब हिंसक हो चुका है। रातों-रात दोनों पक्षों के बीच हुए हमलों में मौत का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है। हमास ने भी इजरायल पर करीब 200 रॉकेट दागे हैं, जिनमें एक भारतीय की भी मौत हुई है। खबर है कि इस जंग में अब तक 35 फलस्तीनी और 5 इजरायली मारे जा चुके हैं। इस बीच लॉड शहर में हिंसा को देखते हुए इमरजेंसी लागू की गई है।

यरुशलम की अल अक्सा मस्जिद पर जुमे की नमाज से शुरू हुआ संघर्ष अब इजरायल और फलस्तीनियों के बीच युद्ध में तब्दील होता जा रहा है। दोनों तरफ से लगातार राकेट दागे जा रहे हैं। हमले में इजरायल में एक भारतीय महिला की भी मौत हो गई है। गाजा पट्टी पर इजरायल के हमले में मरने वालों की संख्या 35 पहुंच गई है। इजरायली सेना का कहना है कि हमले में कम से कम 16 आतंकी मारे गए हैं। इजरायली सेना के प्रवक्ता जोनाथन कोनरिकस के अनुसार हमास ने इजरायल पर लगभग दो सौ राकेट दागे हैं।

हमले में इजरायल में एक भारतीय महिला की भी मौत हो गई है। दोनों तरफ से लगातार राकेट दागे जा रहे हैं। इनमें से एक राकेट इजरायल के शहर अश्कलोन में इमारत पर गिरा। इस हमले से केरल की रहने वाली सौम्या संतोष की मौत हो गई। सौम्या 80 वर्षीय इजरायली महिला की केयर टेकर थी। रॉकेट हमले में इजरायली महिला ने भी जान गंवा दी।

इजरायल और फलस्तीन के बीच जारी हिंसा के चलते प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने लॉड शहर में आपातकाल की घोषणा की है। सरकार ने प्रदर्शनों के चलते यह फैसला लिया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने द टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के हवाले से लिखा कि इस दौरान तीन धार्मिक स्थल और कई दुकानों को आग लगा दी गई है. प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!