Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेश

गुजरात के भरूच में केमिकल फैक्ट्री में देर रात हुए विस्फोट से छ: श्रमिकों की हुई दर्दनाक मौत

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 अप्रैल 2022, सोमवार, भरूच। गुजरात के भरूच जिले के दहेज औद्योगिक क्षेत्र में एक केमिकल फैक्ट्री में रविवार देर रात हुए विस्फोट में छह श्रमिकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना अहमदाबाद से करीब 235 किलोमीटर दूर दहेज औद्योगिक क्षेत्र स्थित यूनिट में तड़के करीब तीन बजे हुई।पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार ये आर्गेनिक केमिकल फैक्ट्री थी। रिएक्टर में विस्फोट की वजह से फैक्ट्री में आग लग गई थी। रिएक्टर के पास काम करने वाले सभी छ: श्रमिकों की मौत हो गई। इनके शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आग पर भी काबू पा लिया गया है।” मिली जानकारी के अनुसर घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल एवं पुलिस विभाग मौके पर पहुंच बचाव कार्यो में जुट गए थे। इस मामले में अभी और जानकारी की प्रतीक्षा है।

गौरतलब है कि बीते वर्ष वडोदरा में झगडिया के पास गुजरात इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन क्षेत्र में एक केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाके के बाद आग लग गई थी। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज से आसपास के घरों के शीशे टूट गए थी। इस हादसे में 24 श्रमिक घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए वडोदरा तथा अंकलेश्वर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यूपीएल कंपनी की इस फैक्ट्री में धमाके के बाद आसपास के लोग भारी संख्या में यहां एकत्रित हो गए थे।

विदित रहे कि ये धमाका यूपीएल-5 प्लांट में देर रात 2 बजे हुआ था। धमाके के साथ फैली आग की चपेट में आने से 24 श्रमिक घायल हो गए थे। इस हादसे की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थी और काफी कड़ी मशक्‍कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। धमाका इतना तेज था कि दूर तक का इलाका इसकी आवाज से दहल उठा था। गहरी नींद में सो रहे लोग भी आवाज सुनकर उठ गए थे और दहशत का माहौल पैदा हो गया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!