Breaking News :
>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
ताज़ा खबरेंदेश

पंजाब के अमृतसर स्थित नीलकंठ अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से छ: मरीजों की मौत

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 अप्रैल 2021, शनिवार, नई दिल्ली। अमृतसर ऑक्सीजन की कमी से पंजाब में भी हाहाकार मचना शुरू हो गया है। पंजाब के अमृतसर स्थित नीलकंठ अस्पताल में शनिवार सुबह आक्सीजन की कमी से छह लोगों की मौत हो गई। इसके बाद मृतकों के परिजन मौके पर पहुंच गए और उन्होंने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। फिलहाल शवों को बाहर लाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी।

एक महिला मरीज के दामाद विक्की ने बताया कि उनकी सास कोरोना से संक्रमित थी। डॉक्टरों ने कल ही उनसे साइन करवा दिए थे। कागज पर लिखा था कि अस्पताल में आक्सीजन की कमी है और यदि इसकी कमी की वजह से मरीज को नुकसान पहुंचता है तो इसके लिए अस्पताल प्रबंधन जिम्मेदार नहीं होगा। इतनी बड़ी घटना के बाद न तो स्वास्थ्य विभाग का कोई अधिकारी यहां पहुंचा और न ही प्रशासनिक अधिकारी। बीते शुक्रवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने डिप्टी कमिश्नर गुरप्रीत सिंह खैरा से मुलाकात कर साफ कहा था कि अस्पतालों में आक्सीजन की कमी है और इससे मरीजों का नुकसान हो सकता है, इसलिए आक्सीजन की व्यवस्था करवाई जाए।

नीलकंठ अस्पताल के एमडी सुनील देवगन ने प्रशासन पर आरोप लगाए हैं। उनके अनुसार प्रशासन सरकारी अस्पतालों में आक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित बना रहा है, लेकिन निजी अस्पतालों को नजरअंदाज किया जा रहा है। हमारे पास आक्सीजन का स्टाक नहीं है। हम मरीज को यहां दाखिल करने से इन्कार कर रहे हैं, लेकिन मरीज जब जिद पर अड़ जाता है तो हम उनसे लिखित में लेते हैं कि आक्सीजन की कमी की वजह से कोई हादसा हुआ तो इसके लिए अस्पताल प्रबंधन जिम्मेदार नहीं होगा।

विदित रहे कि कल ही पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ हुई वर्चुअल समीक्षा बैठक में राज्य में आक्सीजन की कमी का मुद्दा उठाया था। मुख्यमंत्री ने उपयुक्त आक्सीजन सप्लाई यकीनी बनाने के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की। केंद्र सरकार यह यकीनी बनाए कि दूसरे राज्यों में लिक्विड आक्सीजन उत्पादक आवंटन संबंधी वचनबद्धता का पालन करें। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में यह नहीं हो रहा। पंजाब में आक्सीजन की सप्लाई हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से होती है। इस सप्लाई को हाईजैक किए जाने की खबरें हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!