Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
मनोरंजन

सिंगर राहत फ़तेह अली ख़ान पर लगा विदेशी करंसी की स्मगलिंग का आरोप, ऐसा पहले भी कर चुके हैं

मुंबई। मशहूर सूफी सिंगर राहत फ़तेह अली ख़ान एक गंभीर मुसीबत में फंस गए हैं। इन पर विदेश करंसी के स्मगलिंग का आरोप लगा है। यही नहीं प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) की तरफ से राहत को नोटिस भी भेजा गया है। फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) के उल्लंघन का यह आरोप उन्हें हमेशा के लिए भारत में बैन कर सकता है।

ख़बरों के अनुसार रात ने 3,40,000 US डॉलर्स (2.40 करोड़ रूपये) कमाए जिसमें से उन्होंने 2,25,000(1.6 करोड़ रूपये) डॉलर्स की स्मगलिंग की। इस आरोप के चलते राहत से पूछताछ जारी है और अगर रहत दोषी साबित होते हैं तो उन्हें स्मगलिंग किये गए पैसों का 300 प्रतिशत जुर्माना भरना होगा। और अगर वो ये जुर्माना नहीं भर पाते तो उनपर लुकआउट नोटिस जारी किया जाएगा और भारत में उनके शोज़ को हमेशा के लिए बैन कर दिया जाएगा। कह्ब्रों की माने तो राहत का कहना है कि वो अपने ग्रुप के साथ शोज़ कर रहे थे और इसी वजह से उनके पास इतना कैश मौजूद था।

वैसे, बता दें कि राहत इससे पहले भी साल 2011 में दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तकरीबन 1 लाख डॉलर्स (89.1 लाख रूपये) के साथ पकड़े गए थे। और इसके चलते उन्हें और उनके मेनेजर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। वैसे, दो दिन पहले ही राहत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने आने वाले म्यूजिकल वर्ल्ड टूर की घोषणा की थी।  इस ट्वीट में उन्होंने बताया था कि वो UAE, सिंगापुर, यूरोप, साउथ अफ्रीका, USA, Canada, ऑस्ट्रेलिया और UK जैसे कई देशों में अपने वर्ल्ड टूर ‘Me Myself & I’ को प्रमोट करने वाले हैं।

राहत फ़तेह अली ख़ान मशहूर सिंगर नुसरत फ़तेह अली ख़ान के भतीजे और फारुख फ़तेह अली ख़ान के बेटे हैं। साल 2005 में फ़िल्म ‘कलयुग’ के गाने ‘जिया धड़क धड़क’ से मशहूर हुए राहत ने बॉलीवुड में कई फिल्मों में गाना गाया है और अपनी सिंगिंग के चलते कई अवार्ड्स भी जीते हैं। सुपरहिट फिल्म्स ‘दबंग’, ‘सिंह इज़ किंग’, ‘माय नेम इज़ ख़ान’, ‘बॉडीगार्ड’ और ‘सुलतान’ में आपने राहत के गाने सुने होंगे। हाल ही में राहत ने रणवीर सिंह और सारा अली ख़ान की फ़िल्म ‘सिम्बा’ में गाने ‘तेरे बिन’ गाया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!