Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
क्राइमताज़ा खबरेंदेश

चार अकटूबर से पुलिस को तलाश है आशीष की, अभी भी खाली हाथ पुलिस

  • आइजी जोन लखनऊ लक्ष्मी सिंह ने कहा, ‘जारी है मंत्री के बेटे की तलाश’

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 अक्टूबर 2021, गुरुवार, लखनऊ। लखीमपुर खीरी में बीती चार अकटूबर को उपद्रव के बाद हिंसा में आठ लोगों की मौत के बाद बेहद चर्चा में चल रहे केन्द्र सरकार में गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा की पुलिस को तलाश है। लखीमपुर में चार किसानों को गाड़ी से रौंदने के मामले में नामजद आशीष मिश्रा की तलाश में लगीं आइजी जोन लखनऊ लक्ष्मी सिंह ने कहा कि तलाश जारी है। पुलिस को जल्दी ही सफलता मिलेगी।

लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में चार अक्टूबर को दंगल का संचालन कर रहे आशीष मिश्रा का नाम चार लोगों की हत्या में आने के बाद भी वहां का माहौल बदल गया है। चार अकटूबर से आशीष की तलाश में लगी पुलिस अभी खाली हाथ है। पुलिस को पता ही नहीं चल पा रहा है कि मंत्री अजय कुमार मिश्रा टेनी का का बेटा आशीष कहां पर है।

आईजी जोन लखनऊ लक्ष्मी सिंह ने कहा कि गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा की तलाश जारी है और उनको गिरफ्तार किया जाएगा। उसकी तलाश जारी है। पुलिस को अभी यह जानकारी नहीं है कि आशीष मिश्रा फिलहाल कहां हैं। घटना के बाद कई घंटों तक आशीष मिश्रा मीडिया के सामने आकर अपनी सफाई में लगातार इंटरव्यू दे रहे थे।

लखीमपुर खीरी में रविवार को प्रदर्शन कर रहे किसानों को गाड़ी ने कुचला था, इसमें चार किसानों की मौत हुई थी। इसी घटना के बाद बवाल में चार और लोग मारे गए थे। जिसमें से दो भाजपा कार्यकर्ता, एक ड्राइवर और एक पत्रकार थे। इस प्रकरण में मंत्री अजय कुमार मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को नामजद किया गया है। अब तक इस केस में ना ही किसी से कोई पूछताछ हुई और ना ही कोई गिरफ्तारी।

केन्द्र सरकार में मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा के खिलाफ बहराइच के जगजीत सिंह ने केस दर्ज कराया है। इसमें दर्ज कराया गया है कि आशीष मिश्रा ने किसानों को गाड़ी से कुचला था और फायरिंग भी की थी। अभी तक किसी पुलिसवाले ने पूछताछ के लिए उनसे संपर्क नहीं किया। कल तक माना जा रहा था कि केस दर्ज होने के बाद आशीष मिश्रा जल्द सरेंडर कर देगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!