Breaking News :
>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

प्रयागराज के भाजपा सांसद रहे श्यामाचरण गुप्ता का देर रात निधन, कोरोना संक्रमण से थे पीड़ित

आकाश ज्ञान वाटिका, १० अप्रैल २०२१, शनिवार, प्रयागराज। संगमनगरी प्रयागराज के बड़े व्यवसायी और भाजपा से सांसद रहे श्यामाचरण गुप्ता का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। कोरोना संक्रमण के बाद बांदा तथा प्रयागराज से सांसद रहे श्यामाचरण गुप्ता को प्रयागराज से नई दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर उन्होंने कल देर रात दम तोड़ दिया।

श्याम ग्रुप के महाप्रबंधक मनोज अग्रवाल ने निधन की पुष्टि की है। उनका कहना है कि कोरोना पॉजिटिव मिले पूर्व सांसद का दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। गुरुवार रात करीब 11:30 बजे उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली। उनका पार्थिव शरीर प्रयागराज लाने के प्रयास में लगे स्वजन का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन इसका फैसला करेगा। जो निर्णय होगा उसके बाद आगे कदम उठाया जाएगा।

प्रयागराज के पूर्व सांसद श्यामाचरण गुप्ता 31 मार्च कोरोना संक्रमित हो गए थे। उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। कोरोना की रिपोर्ट आने के बाद श्यामाचरण गुप्ता को प्रयागराज में स्वरूपरानी अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया था। वहां तबीयत में सुधार नहीं होने पर दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज हो रहा था। शुक्रवार शाम अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ गई तो वेंटिलेटर का सपोर्ट दिया गया पर कोई सुधार नहीं हुआ। देर रात को उनका निधन हो गया। पूर्व सांसद की पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव हैं। पूर्व सांसद की पत्नी भी होम क्वारंटाइन हैं।

प्रयागराज में श्याम समूह की कंपनियों के संस्थापक और सीएमडी श्यामा चरण गुप्ता 2014 में इलाहाबाद से सांसद थे। उन्होंने 16 वें लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा। 1984 में उन्होंने बांदा से एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में अपना पहला चुनाव लड़ा, लेकिन कांग्रेस के भीसन देव दुबे से हार गए। उनके लिए यह नुकसान न के बराबर था, क्योंकि वह बाद में 1989 में इलाहाबाद के मेयर बन गए थे। 1991 में उन्होंने भाजपा के दावेदार के रूप में इलाहाबाद सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा और हार गए। उनका राजनीतिक करियर एक दशक से अधिक समय तक निष्क्रिय रहा जिसके बाद उन्होंने 2004 के चुनाव में बांदा सीट से सपा के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और जीता। इसके बाद 2009 में फूलपुर से चुनाव हार गए। उन्होंने 2014 के चुनावों में भाजपा उम्मीदवार के रूप में एक सफल अभियान चलाया और इलाहाबाद के सांसद बने।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!