Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
खेल-जगत

चोट लगने के कारण शिखर धवन हुए टीम इंडिया से बहार

भारतीय टीम को न्यूजीलैंड दौरे पर जाने से ठीक पहले एक बड़ा झटका सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के रूप में लगा है। हालांकि, वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में ही चोटिल हो गए थे, लेकिन अब खबर है कि शिखर धवन न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 और वनडे सीरीज से पूरी तरह बाहर हो गए हैं। कंधे की चोट के कारण उनको टीम से बाहर किया गया है। हालांकि, बीसीसीआइ की ओर से अभी आधिकारिक बयान इस पर आना है।

बेंगलुरु में खेले गए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे मैच में शिखर धवन फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे। उनकी जगह युजवेंद्र चहल ने फील्डिंग की थी। बीच मैच में वे स्टेडियम से अस्पताल गए थे, जहां एक्सरे में पाया गया कि उनको गहरी चोट है। ड्रैसिंग रूप में भी शिखर धवन कंधों को एक पट्टी के जरिए सपोर्ट दे रहे थे। ऐसे में साफ नज़र आ रहा था कि वे कम से कम इस मैच में बल्लेबाजी नहीं करेंगे। हुआ भी यही और रोहित शर्मा के साथ केएल राहुल ने ओपनिंग की।

उधर, अगर मुंबई मिरर की रिपोर्ट की मानें तो शिखर धवन न्यूजीलैंड के खिलाफ 24 जनवरी से शुरू हो रही 5 मैचों की टी20 सीरीज और 5 फरवरी से शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। भारतीय टीम का एक बैच सोमवार की रात को ऑकलैंड रवाना हो गया है, जबकि दूसरा बैच मंगलवार की रात को रवाना होगा। वहीं, शिखर धवन चोट के कारण दौरे से पहले हुई पार्टी में नज़र नहीं आए। ऐसे में वे इस टूर को मिस करने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, शिखर धवन टी20 और वनडे सीरीज से बाहर हैं, लेकिन उनका रिप्लेसमेंट कौन होगा इसको लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

वहीं, अगर शिखर धवन के रिप्लेसमेंट की बात की जाए तो भारत की ए टीम न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज खेल रही है। अगर बीसीसीआइ शिखर धवन के रिप्लेसमेंट के तौर पर किसी खिलाड़ी को टीम में शामिल कर सकती है तो उस लिस्ट में सबसे पहला नाम युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का होगा, जबकि दूसरे रिप्लेसमेंट के तौर पर संजू सैमसन भी टीम का हिस्सा हो सकते हैं जो कि न्यूजीलैंड में इंडिया ए का हिस्सा हैं। वहीं, पृथ्वी शॉ ने तूफानी 150 रन की पारी खेलकर अपनी दमदार वापसी के संकेत भी दे दिए हैं। इसके अलावा वनडे सीरीज में मयंक अग्रवाल भी बतौर ओपनर शामिल किए जा सकते हैं। इस लिस्ट एक नाम सूर्यकुमार यादव का भी शामिल है, जो इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में हैं।

शिखर धवन का चोट से नाता

दाएं हाथ के खतरनाक सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को वर्ल्ड कप 2019 के लीग मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दाएं हाथ में चोट लगी थी। उस दौरान उनका अंगूठा फ्रैक्चर हो गया था। इसके बाद उन्होंने वापसी की, लेकिन वे प्रदर्शन नहीं कर पाए तो घरेलू क्रिकेट खेलते हुए उनके पैर में डीप कट लग गया था। इस चोट से उबरने के बाद उन्होंने फिर से वापसी की तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फील्डिंग के दौरान हाथ को चोटिल कर बैठे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!