Breaking News :
>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या
देश

विपक्ष की रैली में पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा पर गिर सकती है गाज, भाजपा नेता ने दिए कार्रवाई के संकेत

नई दिल्ली। कोलकता में ममता बनर्जी द्वारा आयोजित विपक्षी पार्टियों की मेगा रैली पर भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार किया है। भाजपा ने विपक्षी पार्टियों की इस महारैली को मौकापरस्ती की राजनीति करार दिया है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूड़ी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रोकने के लिए विपक्ष ये गठबंधन कर रहा है, लेकिन देश की जनता समझदार है और उन पर विपक्ष का कोई जादू नहीं चलने वाला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी तुष्टीकरण के खिलाफ लड़ रहे हैं। इससे विपक्षी दल तिलमिला उठे हैं। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही अगली सरकार बनेगी।

शत्रुघ्न सिन्हा के ममता की रैली में शामिल होने पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई है। इस महारैली में वाजपेयी सरकार में मंत्री रह चुके यशवंत सिन्हा और अरुण शौरी ने भी मोदी सरकार के खिलाफ जमकर निशान साधा। राजीव प्रताप रूड़ी ने कहा कि कुछ लोगों की इच्छाएं बहुत बड़ी हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा के रैली में शामिल होने पर रूड़ी ने कहा कि सिन्हा मौका परस्त हैं, उनपर पार्टी ने संज्ञान ले चुकी है। जल्दी ही उन्हें लेकर पार्टी कोई फैसला करेगी। रूडी ने कहा, ‘शत्रुघ्न सिन्हा पर पार्टी अपना संज्ञान ले चुकी है। कुछ लोगों की महत्वाकांक्षा बहुत बढ़ गई है। मैं ऐसे लोगों के बारे में कुछ नहीं कह सकता। यह जरूर कहना चाहता हूं कि यह पार्टी और जनता के विश्वास के साथ धोखा देने का काम है।’

ममता की रैली पर उन्होंने कहा कि कोलकाता में सिद्धांत विहीन नेताओं की संगोष्ठी चल रही है। रूड़ी ने रैली पर निशाना साधते हुए कहा कि इस रैली में जुटनेवालों का कोई सिद्धांत नहीं है। उन्होंने कहा, ‘ये वो लोग हैं, जो सिर्फ एक व्यक्ति के खिलाफ अपने स्वार्थों के कारण एकजुट हुए हैं। केंद्र की मोदी सरकार को हटाने के लिए इनका जमघट लगा है, लेकिन इन्हें समझ लेना चाहिए कि जनता समझदार है और इनके झांसे में नहीं आने वाली है।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!