Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देश

भड़काऊ भाषण देने वाला शरजील इमाम का पीएफआइ से कनेक्शन निकला

राजद्रोह और भड़काऊ भाषण देने में गिरफ्तार शरजील इमाम का पीएफआइ (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) से कनेक्शन है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दावा किया है कि पूछताछ में शरजील के वाट्सएप चैट से पता चला है कि विवादित संगठन पीएफआइ के संपर्क में था। हालांकि अधिकारी इस मामले पर अभी खुलकर कुछ नहीं कह रहे हैं।

क्राइम ब्रांच ने बताया कि शरजील स्वभाव से बेहद कट्टर है। पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, असम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश व दिल्ली में राजद्रोह का मुकदमा दर्ज होने की जानकारी के बावजूद उसके चेहरे पर शिकन नहीं है। वह पुलिस अधिकारियों के हर सवाल के जवाब में बहकी-बहकी बातें कर रहा है। बार-बार देश विरोधी बातें बोल रहा है। शरजील को क्राइम ब्रांच के चाणक्यपुरी स्थित इंटर स्टेट सेल के दफ्तर ले जाया गया। वहां स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा ने करीब दो घंटे तक पूछताछ की।

स्पेशल सेल सूत्रों के मुताबिक, शरजील हाइली रेडिकलाइज्ड (कट्टर) है। उसकी जुबान जहर उगलती है। सेल व क्राइम ब्रांच के अधिकारी उसके जवाब से हैरान हैं। उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि शरजील के दिमाग में देश के प्रति ऐसा जहर किसने भरा है। सेल व क्राइम ब्रांच की टीम इमाम के मोबाइल फोन का कॉल डिटेल रिकॉर्ड निकालकर पता लगाएगी कि इसके कितने साथी व खास परिचित हैं। ताकि उनसे पूछताछ कर जानकारी ली जा सके।

लगातार देश विरोधी बातें कर रहा शरजील

क्राइम ब्रांच सूत्रों के मुताबिक शरजील लगातार देश विरोधी बातें कर रहा है। 13 दिसंबर को सबसे पहले इसी ने सीएए (नागरिकता संशोधन कानून) के खिलाफ जामिया में हुए प्रदर्शन में देश विरोधी भाषण दिया था और समुदाय विशेष के छात्रों व स्थानीय लोगों को सरकार के खिलाफ भड़काया था। शाहीन बाग धरने का भी मास्टरमाइंड यही है। दिल्ली के बाद देशभर में सीएए को लेकर जितने भी विरोध प्रदर्शन हुए वहां यह मुख्य वक्ता बनकर लोगों को भड़काने का काम किया। सेल यह भी पता लगा रही है कि इसे पीएफआइ से फं¨डग तो नहीं हो रही है।

आवाज के नमूने फॉरेंसिक साइंस लैब भेजे गए

शरजील को रिमांड पर लेने के बाद क्राइम ब्रांच ने उसके आवाज के नमूने भी लिए और जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब में भेज दिया। आवाज के नमूने से क्राइम ब्रांच वीडियो की आवाज से मिलान करेगी। कोर्ट में सबसे अहम सुबूत के तौर पर इसी को रखा जाएगा। देशद्रोह मामले की जांच अधिकतर स्पेशल सेल ही करती है। इस केस के भी स्पेशल सेल में ट्रांसफर होने की संभावना है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!