Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंमनोरंजन

विवादों में घिरा ‘इंडियन आइडल 12’ : शनमुखप्रिया ने ट्रोलर्स को दिया जवाब,”लोगों ने माइकल जैक्सन जैसे लेजेंड आर्टिस्ट को भी क्रिटिसाइज़ किया था”

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 मई 2021, मंगलवार, नई दिल्ली।  छोटे पर्दे का सबसे पॉपुलर रिएलिटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ इन दिनों विवादों में घिरा हुआ है। पहले सवाई भटट् की गरीबी पर लोगों ने सवाल उठाया, उसके बाद हाल ही में किशोर कुमार के स्पेशल एपिसोड के बाद शुरू हुआ विवाद अभी तक थमने का नाम नहीं ले रहा है, उल्टा मेकर्स के सामने एक के बाद एक मुसीबत आकर खड़ी हो रही है। हाल ही शो की एक कंटेस्टेंट शनमुखप्रिया को लेकर एक विवाद शुरू हुआ और लोग उन्हें शो से बाहर निकालने की मांग करने लगे।

इस विवाद की शुरूआत तब हुई जब लेटेस्ट एपिसोड में शनमुखप्रिया ने अन्य कंटेस्टेंट आशीष कुलकर्णी के साथ ‘हमको सिर्फ तुमसे प्यार है’ गाना गाया। लोगों ने ये कहते शनमुखप्रिया के लिए अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की कि उन्होंने गाने की पूरी धुन ही बदल दी। यूजर्स ने कहा कि शनमुखप्रिया जो योडलिंग करती हैं वो सुनने में अच्छी नहीं उल्टा इरिटेटिंग लगती है, वो हर गाने को बिगाड़ देती हैं इसलिए उन्हें बाहर कर देना चाहिए। पिछले कुछ दिनों से लगातार ट्रोलिंग का शिकार हो रहीं शनमुखप्रिया ने अब खुद इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है और ट्रोलर्स को जवाब दिया है। कंटेस्टेंट का कहना है कि लोगों ने माइकल जैक्सन जैसे लेजेंड आर्टिस्ट को भी क्रिटिसाइज़ किया था।

शनमुखप्रिया ने कहा, ‘मुझे इस घटना के बारे में तब पता चला जब मेरे कुछ शुभचिंतकों ने मुझे इसके बारे में बताया। मैं ट्रोल्स को चुटकीभर नमक की तरह देखती हूं। बल्कि लोग तो माइकल जैक्सन जैसे महान आर्टिस्ट की भी आलोचना करते हैं। माइकल जैक्सन जैसे महान कलाकार को भी आलोचना झेलनी पड़ी थी। मैं सिर्फ म्यूज़िक को जानती हूं। मैं ये इसलिए कर रही हूं क्योंकि मुझे गाना और परफॉर्म करना पसंद है और मुझे लगता है कि काम बोलता है। मैं आगे आने वाले राउंड्स में भी अपना बेस्ट देने की कोशिश करूंगी’। वहीं इस बारे में बात करते हुए शनमुखप्रिया की मां ने कहा  कि जो भी गाना कंटेस्टेंट्स गाते हैं वो उन्हें दिया जाता है वो इसे ख़ुद नहीं चुनते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!