Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
देश

दिल्ली पुलिस ने खाली करवाया शाहीन बाग, 6 महिलाओं समेत 9 लोग हिरासत में

नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के खिलाफ पिछले 3 महीने से दक्षिण दिल्ली के शाहीन बाग में चल रहा प्रदर्शन दिल्ली पुलिस ने मंगलवार सुबह खत्म करवा दिया। शाहीन बाग में दोनों ओर की सड़क को सुबह 7 बजे पुलिस ने खाली करवाया। पुलिस की इस कार्रवाई में शाहीन बाग से कुल 9 लोग हिरासत में लिए गए हैं, जिनमें 6 महिलाएं और 3 पुरुष हैं। दिल्ली पुलिस का मानना है कि लॉक डाउन और दिल्ली में धारा-144 लागू होने के दौरान आवश्यक वस्तुओं और इमेरजेंसी वाहनों के आवागमन में दिक्कत न हो, इसलिए यह कार्रवाई की गई है।

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव और खतरे के मद्देनजर दिल्ली पूरी तरह से लॉक डाउन और फिलहाल धारा-144 भी लागू है। इसी का अनुपालन कराने के लिए मंगलवार सुबह शाहीन बाग में धरना स्थल पर पहुंची पुलिस ने पहले तो धरना खत्म करने की गुजारिश की और फिर विरोध करने पर वहां मौजूद 9 लोगों को हिरासत में लिया गया। इसके बाद यहां पर दोनों ओर की सड़क को पूरी तरह खाली करा लिया गया है।

बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह पहुंची दिल्ली पुलिस ने पहले धरने पर बैठे चंद लोगों से गुजारिश की फिर चेतावनी दी। नहीं मानने पर 9 लोगों को हिरासत में ले लिया है। इसके बाद धरना स्थल से टेंट, कुर्सियों, मेजों को हटाया दिया है।

दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट सीपी देवेश श्रीवास्तव के मुताबिक, धरना स्थल पर पुलिस कार्रवाई का विरोध करने रहे  9 लोगों को हिरासत में लिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों को यहां पर शांति भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

बताया जा रहा है कि दिल्ली में धारा-144 लागू होने के चलते पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस का यह भी कहना है कि यहां पर लोगों को दोबारा धरना करने की इजाजत भी नहीं दी जाएगी।

बता दें कि धरने के चलते पिछले तीन महीने से दिल्ली से नोएडा आने-जाने लाखों लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

गौरतलब है कि दिल्ली के मालवीय नगर, हौज़ रानी, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, जाफराबाद, तुर्कमान गेट, जाफराबाद, शाहीन बाग और निजामुद्दीन में भी 100 दिनों से प्रदर्शन चल रहा था, लेकिन अब खत्म हो गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!