Breaking News :
>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
राजनैतिक-गतिविधियाँ

लड़कों को निर्वस्त्र घुमाने पर राहुल समेत कई नेताओं ने भाजपा पर किया हमला

मुंबई। जलगांव के वकाडी गांव में मामूली सी बात पर पिछड़े वर्ग के लड़कों को निर्वस्त्र घुमाने का मामला सियासी रंग ले गया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई राजनीतिज्ञों ने इसकी निंदा कर भाजपा व संघ पर निशाना साधा है।

राहुल ने कहा है कि भाजपा व संघ घृणा की राजनीति देश में फैला रहे हैं। अगर इसका विरोध नहीं किया गया तो इतिहास हमें कभी माफ नहीं करेगा। उन्होंने जलगांव के लड़कों की निर्वस्त्र परेड का वीडियो भी साथ में टैग किया। बीबीएम (भरिपा बहुजन महासंघर्ष) के प्रमुख प्रकाश अंबेडकर ने गांव के लोगों को सजा देने की मांग की है। उनका कहना है कि पिछले चार साल में दलित व पिछड़े वर्ग के लोगों के खिलाफ अत्याचार बढ़े हैं। इन पर अंकुश तभी लग सकेगा जब गांव वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राकांपा के प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि सरकार एक लड़के के पिता पर दबाव डाल रही है कि वह केस वापस लें। उनका कहना है कि महाराष्ट्र के जलसंसाधन मंत्री गिरीश महाजन जलगांव में थे। वह जवाब दें कि ऐसा क्या हुआ, जो लड़के का पिता केस वापस लेने को कह रहा है।

महाजन ने गिरफ्तार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका यह भी कहना था कि आरोपी ऊंची जाति के नहीं हैं। उधर, महाराष्ट्र कांग्रेस के एक दल ने गुरुवार को गांव का दौरा किया। इसकी अगुआई विधायक अब्दुल सत्तार ने की। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा है कि शनिवार को वह गांव का दौरा करेंगे। उनका कहना है कि बेवजह कुछ नेता मामले को तूल दे रहे हैं। उनका यह भी कहना है कि दोषियों को सजा दी जानी चाहिए।

ध्यान रहे कि लड़कों का कसूर केवल इतना था कि दूसरी जाति से संबंधित व्यक्ति के कुएं में वो नहा रहे थे। कुछ लोगों ने निर्वस्त्र परेड का वीडियो बनाकर इंटरनेट पर डाल दिया, जिससे मामले ने तूल पकड़ लिया। पुलिस ने मामले में दो लोगों ईश्वर जोशी व उसके कर्मचारी प्रहलाद लोहार को गिरफ्तार कर लिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!