Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस पर ‘विचार एक नई सोच’ के कार्यालय में संगोष्ठी का हुआ आयोजन

  • पत्रकारों ने की सामाजिक सुरक्षा देने की माँग, फर्जी मुकदमों और बढ़ते हमलों पर जतायी चिन्ता

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 नवम्बर 2021, मंगलवार, देहरादून। राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस के अवसर पर आज विचार एक नई सोच के कार्यालय में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर पत्रकारों ने मौजूूदा समय में पत्रकारिता की चुनौतियों और समस्याओं पर विचार किया। पत्रकारों ने इस बात पर चिन्ता जतायी कि मौजूदा समय में पत्रकारों पर हमले बढ़ गये हैं और उनकी सुरक्षा को लेकर खतरा है। सहमति जतायी गई कि प़त्रकारों की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए सरकार से बात की जाएगी। पत्रकार और उनके आश्रितों के लिए कल्याणकारी योजनाओं पर जोर दिया जाएगा। संगोष्ठी में पत्रकारों ने सरकार से माँग की कि कोरोना काल में प्रभावित पत्रकारों के परिजनों को आर्थिक सहयोग के साथ ही उनको सरकारी नौकरी भी दी जाए। साथ ही मॉग की गयी कि सभी सक्रिय पत्रकारों को सूचना विभाग में रजिस्ट्रड करते हुए उनको व उनके परिजनों को कर्मचारी सुरक्षा बीमा योजना (ईएसआई) की सुविधा दी जाय ताकि उन्हें आयुष्मान योजना के साथ ही इसका भी डबल स्वास्थ्य लाभ मिल सके।

पत्रकारों ने यह भी माँग की है कि उनको फर्जी मुकदमों में न फंसाया जाए। केस दर्ज करने से पहले जाँच की जानी चाहिए। मौजूदा समय में बदले की भावना से कोई भी पत्रकारों को उनके कर्तव्य के निर्वहन में अपने प्रभाव या झूठे मुकदमों से दबाव बना सकता है। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ पत्रकार व विचार एक नई सोच के संपादक राकेश बिजल्वाण द्वारा किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार गुणानंद जखमोला, घनश्याम चन्द्र जोशी, उमाशंकर कुकरेती, चंदन एस कैन्तुरा, आलोक शर्मा, पुष्कर सिंह नेगी, अमित अमोली, दीपक धीमान, पवन नौटियाल, आशीष नेगी, अरूण पाण्डे, रमन जायसवाल, दीपक जुगरान, हरीश कंडवाल, अवधेश नौटियाल व राकेश गड़िया आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!