Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
दिल्लीदेश

सीमा हैदर के जासूस न होने का किया जा रहा दावा, अब इन उपकरणों की जाँच रिपोर्ट से होगा खुलासा 

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 31 जुलाई 2023, दिल्ली-एनसीआर। पाकिस्तान छोड़ने से पहले 8 मई को खरीदे गए सीमा हैदर के मोबाइल एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच रिपोर्ट बंद लिफाफे में आएगी। लिफाफे में एक हार्डडिस्क भी होगी और इसमें पूरा डाटा होगा। इसके अलावा सीमा हैदर के पाकिस्तान में रहने के दौरान इस्तेमाल किए गए फोन और गतिविधियों की जांच अभी बाकी है। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर मोबाइल की जांच रिपोर्ट आने और सीमा हैदर के जासूस नहीं होने का दावा किया जा रहा है।

सीमा हैदर के नए मोबाइल के नेपाल में इस्तेमाल के दौरान भी वाईफाई हॉटस्पॉट इस्तेमाल की बात सामने आई थी। पाकिस्तान में रहने के दौरान सीमा हैदर किस किस मोबाइल का इस्तेमाल करती थी और कौन कौन सा सिम चलाती थी अभी इसकी भी जांच पूरी नहीं हुई है।  सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावे के संबंध में एक अधिकारी ने अनाधिकृत रूप से बताया कि एफएसएल जांच को भेजे गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों कि जांच रिपोर्ट बंद लिफाफे में आनी है और इसका गहनता से अवलोकन होगा।

इसके अलावा हाई कमीशन को उसके पाकिस्तान के दस्तावेज भी भेजे गए हैं। अभी इनकी रिपोर्ट भी आनी है। ऐसे में आधिकारिक रूप से अभी किसी अधिकारी ने क्लीन चिट नहीं दी है। हालांकि किसी एजेंसी को उसके जासूस होने के साक्ष्य भी नहीं मिले हैं लेकिन जांच अभी जारी है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर सीमा हैदर के गर्भवती होने की भी चर्चाएं हैं लेकिन परिजनों ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!