Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देश

दस घरेलू कंपनियों की लिस्ट से बाहर हुआ देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई

आकाश ज्ञान वाटिका। देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) मंगलवार को बाजार पूंजीकरण के हिसाब से सबसे बड़ी दस घरेलू कंपनियों की लिस्ट से बाहर हो गया। बैंक के शेयर की कीमत में 5.50 फीसद की भारी गिरावट के कारण बैंक के मार्केट वैल्यू में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। बीएसई पर बैंक का एक शेयर 256 रुपये के साथ बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान एक समय तो एसबीआई के एक शेयर की कीमत 9.32 फीसद तक घटकर 245.62 रुपये के स्तर तक आ गई। यह बैंक के शेयर का 52 हफ्तों का सबसे निम्न स्तर है।

एसबीआई के शेयरों के भाव में मंगलवार को दर्ज गिरावट के बाद बैंक का मार्केट वैल्यूशन बीएसई पर घटकर 2,28,470.06 करोड़ रुपये रह गया। इसके साथ ही एसबीआई एम-कैप के लिहाज से पहले दस स्थान पर काबिज कंपनियों की लिस्ट से बाहर हो गया।

एसबीआई के शीर्ष दस कंपनियों की लिस्ट से बाहर होने के बाद बजाज फाइनेंस ने इस लिस्ट में जगह बनाई है। बजाज फाइनेंस 2,31,525.18 करोड़ रुपये के वैल्युएशन के साथ लिस्ट में दसवें स्थान पर है। सबसे अधिक मार्केट कैपिटलाइजेशन वाली 100 कंपनियों की सूची में एसबीआई अब 11वें स्थान पर फिसल गया है। एम-कैप के लिहाज से मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर है। कंपनी का एम-कैप 8,27,287.28 करोड़ रुपये पर है। इसके बाद टाटा समूह की टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का स्थान आता है। टीसीएस की बाजार हैसियत 7,72,878.68 करोड़ रुपये है।

इनके अलावा एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, एचडीएफसी, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी और आईसीआईसीआई बैंक बाजार पूंजीकरण के हिसाब से शीर्ष दस कंपनियों में शुमार हैं।

इससे पहले शुक्रवार को समाप्त सप्ताह में भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण 18,250.8 करोड़ रुपये घटकर 2,51,004.70 करोड़ रुपये रह गया था। बैंक शीर्ष दस कंपनियों की लिस्ट में 10वें स्थान पर था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!