Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
आर्थिक गतिविधियाँ

एसबीआई दे रहा है ढेर सारे ऑफर्स, Gold व Personal Loan में ग्राहकों को मिल रहा बड़ा फायदा

कोरोना वायरस संकट के बीच आने वाले इस त्योहारी सीजन में ग्राहकों को खुशियां मनाने के मौके प्रदान करने के लिए देश का सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अपने खुदरा ग्राहकों के लिए कई सारे स्पेशल ऑफर्स लेकर आया है। इन ऑफर्स का फायदा उठाकर ग्राहक इस त्योहार अपने घर में खुशियां बिखेर सकते हैं। बैंक ने योनो (YONO) एप के जरिए कार लोन, गोल्ड लोन और पर्सनल लोन के लिए आवेदन करने वाले सभी ग्राहकों के लिए प्रोसेसिंग फीस में 100 फीसद छूट की घोषणा की है। आइए जानते हैं कि बैंक द्वारा कौन-कौनसे स्पेशल ऑफर्स लाए गए हैं।

होम लोन पर है स्पेशल फेस्टिव ऑफर

अपना घर खरीदने के लिए होम लोन (Home Loan) लेने की सोच रहे ग्राहकों के लिए एक अच्छा मौका है। एसबीआई उनसे स्पेशल फेस्टिव ऑफर की पेशकश कर रहा है। इस ऑफर में घर खरीदारों के लिए होम लोन पर प्रोसेसिंग फिस में 100 फीसद की छूट प्रदान की जा रही है। साथ ही बैंक क्रेडिट स्कोर व लोन अमाउंट के आधार पर ग्राहकों को ब्याज दर में 0.10 फीसद की स्पेशल छूट भी प्रदान कर रहा है। इसके अलावा अगर घर खरीदार योनो एप के जरिए होम लोन के लिए आवेदन करते हैं, तो उन्हें ब्याज दर में 0.05 फीसद की छूट भी मिलेगी।

गोल्ड लोन ग्राहकों के लिए ऑफर

एसबीआई गोल्ड लोन (Gold Loan) ग्राहकों के लिए भी स्पेशल ऑफर लेकर आया है। इसमें 7.5 फीसद की न्यूनतम ब्याज दर पर 36 महीने तक का लचीला पुनर्भुगतान विकल्प पा सकते हैं। इसके अलावा बैंक 9.6 फीसद की कम ब्याज दर पर पर्सनल लोन (personal loan) की भी पेशकश कर रहा है।

कार लोन पर ऑफर

एसबीआई कार लोन (Car Loan) ग्राहकों के लिए भी स्पेशल ऑफर लेकर आया है। कार लोन लेने वाले ग्राहकों को बैंक द्वारा 7.5 फीसद की शुरुआती निम्नतम ब्याज दर उपलब्ध करायी जा रही है। साथ ही ग्राहकों को चुनिंदा मॉडल्स पर 100 फीसद ऑन-रोड फाइनेंस भी मिलेगा।

योनो पर मिलेगी प्री-अप्रूव्ड पेपरलेस पर्सनल लोन

एसबीआई के योनो एप के माध्यम से अब ग्राहक कुछ क्लिक्स में ही पेपरलेस प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन पा सकते हैं। यहां ग्राहकों को होम कार और गोल्ड लोन आवेदन पर इंस्टेंट इन-प्रिंसिपल अप्रूवल मिलेगी। साथ ही इस एप के जरिए चंद क्लिक्स में इंस्टा होम टॉप-अप लोन लिया जा सकता है।

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन के लिए ऐसे चेक करें योग्यता

एसबीआई ग्राहक घर बैठे योनो एप के जरिए सिर्फ चार क्लिक्स से प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन प्राप्त कर सकते हैं। एसबीआई ग्राहक एक एसएमएस के माध्यम से प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन के लिए अपनी योग्यता भी जांच सकते हैं। इसके लिए उन्हें PAPL <स्पेस> <एसबीआई खाता संख्या के अंतिम चार अंक> लिखकर 567676 पर एसएमएस करना होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!